यूटिलिटी

Independence Day Offer: Vi, Jio, Airtel का धमाकेदार ऑफर, बहुत कुछ मिल रहा फ्री…

Jio independence day 2023 offer: टेलीकॉम जगत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस जियो अपने प्रीपेड ग्राहकों को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर एक खास लाभ दे रही है. वहीं, कंपनी अपने एनुअल प्लान के साथ कई जगह डिस्काउंट ऑफर कर रही है. बता दें कि कॉलिंग और डेटा के अलावा, Jio के ऑफर में कई लाभ शामिल हैं जैसे- भोजन पर, यात्रा, ऑनलाइन शॉपिंग और बहुत कुछ. तो चलिए जानते है कितने रुपये के प्लान में मिलता है ये फायदा.

2,999 रुपये के प्लान में मिलता है ये फायदा

जियो के 2,999 रुपये के प्लान में आपको 365 दिन के लिए हर दिन 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल लाभ और प्रति दिन 100 एसएमएस मिलते हैं. इस प्लान में आप 5G इंटरनेट का मजा ले सकते हैं. Jio इंडिपेंडेंस डे ऑफर 2023 प्रीपेड Jio ग्राहकों के लिए कुछ अतिरिक्त लाभ भी लाता है. अगर आप  249 रुपये या उससे अधिक मूल्य का स्विगी ऑर्डर करते है तो आपको 100 रुपये की छूट मिलेगी. इसी तरह Yatra के माध्यम से बुक की गई उड़ानों पर आप 1,500 रुपये तक की संभावित बचत कर सकते हैं.

जियो का गजब ऑफर

यूजर्स Yatra के माध्यम से घरेलू होटल बुकिंग पर 15 प्रतिशत छूट का आनंद ले सकते हैं. आप Ajio पर चुनिंदा उत्पादों के लिए 999 रुपये या उससे अधिक के ऑर्डर पर 200 रुपये की छूट हासिल कर सकते हैं. नेटमेड्स पर एनएमएस सुपरकैश के साथ 999 रुपये से अधिक के ऑर्डर पर 20 प्रतिशत छूट का भी दावा किया जा सकता है. इसके अलावा, यह ऑफर रिलायंस डिजिटल से खरीदे गए स्पेशल ऑडियो प्रोडक्ट्स और घरेलू उपकरणों पर 10 प्रतिशत की छूट भी प्रदान करता है. कुल मिलाकर Jio इंडिपेंडेंस डे ऑफर 2023 आपके लिए एक अच्छा सौदा है. अगर आपका  डेटा पैक इस बीच खत्म हो रहा है तो आपको जरूर ये रिचार्ज कराना चाहिए.

ये भी पढ़ें:Ankita Lokhande: ‘पवित्र रिश्ता’ फेम अंकिता लोखंडे पर टूटा दुखों का पहाड़, नहीं रहे पिता, 68 साल की आयु में निधन

Airtel भी दे रहा बेस्ट डील

इसके अलावा एयरटेल ने एक नया 99 रुपये का अनलिमिटेड डेटा पैक लॉन्च किया है, जिसका मकसद यूज़र्स को एक किफायती टैरिफ ऑप्शन प्रदान करना है. नए पेश किए गए 99 रुपये के अनलिमिटेड डेटा पैक को एक ऐड-ऑन प्लान के रूप में पेश किया गया है, जिसका इस्तेमाल यूजर्स अपने डेली हाई-स्पीड डेटा सीमा समाप्त होने के बाद कर सकते हैं. यह प्लान यूजर्स को 1 दिन की वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड डेटा एक्सेस प्रदान करता है.

ऐसे क्लेम करें ऑफर

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर MyJio ऐप खोलें. अब रिचार्ज टैब पर टैप करें और 2,999 रुपये का प्लान चुन लें. पेमेंट करने पर आपके नंबर पर सालाना प्लान एक्टिव हो जाएगा और ऑफर की जानकारी आपको ऐप पर दिखने लगेगी.

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

7 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

43 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago