फाइल फोटो.
जम्मू और कश्मीर के अवंतीपोरा के नादेर और त्राल इलाके में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों (Army) और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हो गए. सेना और पुलिस संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी करते हुए सर्च ऑपरेशन चला रही है. कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट साझा इसकी जानकारी दी है.
कश्मीर पुलिस की ‘एक्स’ पोस्ट में कहा गया है, ” अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है . पुलिस और सुरक्षा बल (Army) आतंकियों की फायरिंग का कड़ा जवाब दे रहे हैं. आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी.”
इस बीच, मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादियों को सेना (Army) ने मार गिराया था. सूत्रों के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े तीन आतंकवादियों में से दो की पहचान की पुष्टि हो गई है, जबकि एक आतंकी की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है. शोपियां जिले के केल्लर के शुकरू वन क्षेत्र में ये तीनों आतंकवादी मारे गए थे.
सूत्रों के अनुसार, एक आतंकवादी की पहचान शाहिद कुट्टे के रूप में हुई है, जो मोहम्मद यूसुफ कुट्टे का पुत्र है और शोपियां के चोटिपोरा हीरपोरा का निवासी है. वह एक श्रेणी ए, लश्कर ऑपरेटिव था जो 8 अप्रैल, 2024 को श्रीनगर में डेनिश रिसॉर्ट में गोलीबारी की घटना में शामिल था, जिसमें दो जर्मन पर्यटक और एक ड्राइवर घायल हो गए थे. वह 8 मार्च, 2023 को आतंकी संगठन में शामिल हुआ. कुट्टे 18 मई, 2024 को हीरपोरा में एक भाजपा सरपंच की हत्या में शामिल था और 3 फरवरी, 2025 को कुलगाम के बेहीबाग में प्रादेशिक सेना के जवान की हत्या में भी संदिग्ध रूप से शामिल था.
यह भी पढ़ें- Manipur: मणिपुर में सेना को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 10 उग्रवादी ढेर, ऑपरेशन अभी भी जारी
दूसरा पहचाना गया आतंकवादी अदनान शफी डार था, जो मोहम्मद शफी डार का बेटा था, जो शोपियां के वंडुना मेलहोरा का निवासी था. वह 18 अक्टूबर, 2024 को आतंकी संगठन में शामिल हुआ था और वह श्रेणी सी लश्कर का सदस्य था. वह 18 अक्टूबर, 2024 को शोपियां के वाची में गैर-स्थानीय मजदूरों की हत्या में शामिल था. हालांकि तीसरे आतंकी पहचान अभी नहीं हो पाई है.
-भारत एक्सप्रेस
DK Shivakumar MLAs two marriages statement: कर्नाटक में विधायकों की दो शादियों वाले बयान पर…
Zoo Atlanta Chinese Giant Pandas: चीन के पांडा 'फिंगफिंग' और 'फू शुआंग' जल्द अमेरिका के…
Gurugram PG woman dead live-in partner: गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित पीजी में 20 वर्षीय युवती…
Madhubani minor girl assault case: बिहार के मधुबनी में नाबालिग लड़की से मारपीट का वीडियो…
Nitin Gadkari 100 percent ethanol car: नितिन गडकरी ने कहा कि 100% इथेनॉल कार से…
वाशिंगटन में शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात में व्यापारिक युद्धविराम दो महीने के…