Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

J&K: अवंतीपोरा के त्राल में आतंक पर सेना का करारा प्रहार, तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू और कश्मीर के अवंतीपोरा के नादेर और त्राल इलाके में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों (Army) और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई.

Army

फाइल फोटो.

जम्मू और कश्मीर के अवंतीपोरा के नादेर और त्राल इलाके में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों (Army) और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हो गए. सेना और पुलिस संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी करते हुए सर्च ऑपरेशन चला रही है. कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट साझा इसकी जानकारी दी है.

Army के साथ आतंकियों की मुठभेड़

कश्मीर पुलिस की ‘एक्स’ पोस्ट में कहा गया है, ” अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है . पुलिस और सुरक्षा बल (Army) आतंकियों की फायरिंग का कड़ा जवाब दे रहे हैं. आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी.”

13 मई को तीन आतंकी मारे गए

इस बीच, मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादियों को सेना (Army) ने मार गिराया था. सूत्रों के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े तीन आतंकवादियों में से दो की पहचान की पुष्टि हो गई है, जबकि एक आतंकी की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है. शोपियां जिले के केल्लर के शुकरू वन क्षेत्र में ये तीनों आतंकवादी मारे गए थे.

Army ने दो आतंकियों की पहचान की

सूत्रों के अनुसार, एक आतंकवादी की पहचान शाहिद कुट्टे के रूप में हुई है, जो मोहम्मद यूसुफ कुट्टे का पुत्र है और शोपियां के चोटिपोरा हीरपोरा का निवासी है. वह एक श्रेणी ए, लश्कर ऑपरेटिव था जो 8 अप्रैल, 2024 को श्रीनगर में डेनिश रिसॉर्ट में गोलीबारी की घटना में शामिल था, जिसमें दो जर्मन पर्यटक और एक ड्राइवर घायल हो गए थे. वह 8 मार्च, 2023 को आतंकी संगठन में शामिल हुआ. कुट्टे 18 मई, 2024 को हीरपोरा में एक भाजपा सरपंच की हत्या में शामिल था और 3 फरवरी, 2025 को कुलगाम के बेहीबाग में प्रादेशिक सेना के जवान की हत्या में भी संदिग्ध रूप से शामिल था.

यह भी पढ़ें- Manipur: मणिपुर में सेना को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 10 उग्रवादी ढेर, ऑपरेशन अभी भी जारी

दूसरा पहचाना गया आतंकवादी अदनान शफी डार था, जो मोहम्मद शफी डार का बेटा था, जो शोपियां के वंडुना मेलहोरा का निवासी था. वह 18 अक्टूबर, 2024 को आतंकी संगठन में शामिल हुआ था और वह श्रेणी सी लश्कर का सदस्य था. वह 18 अक्टूबर, 2024 को शोपियां के वाची में गैर-स्थानीय मजदूरों की हत्या में शामिल था. हालांकि तीसरे आतंकी पहचान अभी नहीं हो पाई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital