देश

पंजाब में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, स्पेशल टीम का जवान शहीद

Encounter between miscreants and police in Punjab: पंजाब में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच रविवार को मुठभेड़ हो गई. होशियारपुर के मुकेरियां गांव में पुलिस की स्पेशल सीआईए टीम अवैध हथियारों की सूचना के बाद छापेमारी करने के लिए आई थी. इस दौरान बदमाशों ने पुलिस को आता देख गोलीबारी कर दी. फायरिंग में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस की सीआईए टीम को जानकारी मिली थी कि होशियापुर के मुकेरियां गांव में राणा मंसूरपुर नाम के शख्स के पास एक अवैध हथियार हैं. इसके बाद जब पुलिस की टीम मुकेरिया पहुंचीं तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी. फायरिंग से पुलिस संभलती इससे पहले ही एक गोली टीम में शामिल पुलिसकर्मी के छाती में लगी. गोली लगने के बाद पुलिसकर्मी को हाॅस्पिटल पहुंचाया गया. जहां डाॅक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया.

मुठभेड़ की जानकारी मिलने के बाद जिले के पुलिस कप्तान और आला अधिकारी मौके के लिए निकले. इस बीच पंजाब पुलिस की रेड का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि क्राॅस फायरिंग के बाद पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम भी जवाबी फायरिंग कर रही हैं. वहीं आसपास के पूरे इलाके को पुलिस के जवानों ने घेर लिया है.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: नोएडा में डॉक्टर vs डॉक्टर का मुकाबला- जानें कौन हैं सपा के महेंद्र सिंह नागर जो महेश शर्मा को देंगे टक्कर

ये भी पढ़ेंः गुजरात यूनिवर्सिटी में अफगान-उज्बेक के छात्रों से मारपीट, छात्र बोले- नमाज पढ़ते वक्त हुआ हमला

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

47 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago