Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पंजाब में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, स्पेशल टीम का जवान शहीद

Encounter between miscreants and police in Punjab: पंजाब के होशियापुर में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की स्पेशल टीम सूचना पर बदमाशों को पकड़ने के लिए गई थी.

Encounter between miscreants and police in Punjab

मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस के जवान.

Encounter between miscreants and police in Punjab: पंजाब में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच रविवार को मुठभेड़ हो गई. होशियारपुर के मुकेरियां गांव में पुलिस की स्पेशल सीआईए टीम अवैध हथियारों की सूचना के बाद छापेमारी करने के लिए आई थी. इस दौरान बदमाशों ने पुलिस को आता देख गोलीबारी कर दी. फायरिंग में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस की सीआईए टीम को जानकारी मिली थी कि होशियापुर के मुकेरियां गांव में राणा मंसूरपुर नाम के शख्स के पास एक अवैध हथियार हैं. इसके बाद जब पुलिस की टीम मुकेरिया पहुंचीं तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी. फायरिंग से पुलिस संभलती इससे पहले ही एक गोली टीम में शामिल पुलिसकर्मी के छाती में लगी. गोली लगने के बाद पुलिसकर्मी को हाॅस्पिटल पहुंचाया गया. जहां डाॅक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया.

मुठभेड़ की जानकारी मिलने के बाद जिले के पुलिस कप्तान और आला अधिकारी मौके के लिए निकले. इस बीच पंजाब पुलिस की रेड का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि क्राॅस फायरिंग के बाद पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम भी जवाबी फायरिंग कर रही हैं. वहीं आसपास के पूरे इलाके को पुलिस के जवानों ने घेर लिया है.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: नोएडा में डॉक्टर vs डॉक्टर का मुकाबला- जानें कौन हैं सपा के महेंद्र सिंह नागर जो महेश शर्मा को देंगे टक्कर

ये भी पढ़ेंः गुजरात यूनिवर्सिटी में अफगान-उज्बेक के छात्रों से मारपीट, छात्र बोले- नमाज पढ़ते वक्त हुआ हमला



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital