थाना सेक्टर 20 पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
दिनांक 19/20.02.2025 की रात्रि में थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा डीएलएफ तिराहा शौचालय के पास चैकिंग की जा रही थी तभी सामने से बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल स्पलेंडर प्लस जिस पर दो व्यक्ति आते हुये दिखाई दिये. मोटर सवार व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया, किन्तु नही रुके और भागने लगे. संदिग्ध होने पर पीछा किया गया तो पीछा करने के दौरान मोटर साईकिल सवार बदमाशों ने मल्टीलेवल कार पार्किंग के पास सेक्टर 18 की झाड़ियों में पहुंचते ही पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया.
पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में 02 बदमाश गोली लगने से घायल हो गये जिनकी पहचान 1. शहजाद उर्फ शाहिद पुत्र यामीन निवासी ग्राम भगतपुर तडियाल हाथीडगर थाना कोतवाली रामनगर जिला नैनीताल उत्तराखण्ड उम्र 27 वर्ष 2.शाकिर अहमद पुत्र नईम निवासी ग्राम दाह थाना दोघट जनपद बागपत उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई.
अभियुक्तों के कब्जे से 01 जोड़ी पायल सफेद धातु, दो सिक्के सफेद धातु, 02 तमंचे .315 बोर, 01 खोखा कारतूस .315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल स्पलेन्डर बिना नम्बर प्लेट बरामद हुई है जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है. घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है. अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…
राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…
सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…
मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…
Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…