Urdu Conclave 2026

थाना सेक्टर 20 पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा डीएलएफ तिराहा शौचालय के पास चैकिंग की जा रही थी तभी सामने से बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल स्पलेंडर प्लस जिस पर दो व्यक्ति आते हुये दिखाई दिये.

Encounter between police and miscreants of Sector 20 police station

थाना सेक्टर 20 पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

Edited by Akansha

दिनांक 19/20.02.2025 की रात्रि में थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा डीएलएफ तिराहा शौचालय के पास चैकिंग की जा रही थी तभी सामने से बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिल स्पलेंडर प्लस जिस पर दो व्यक्ति आते हुये दिखाई दिये. मोटर सवार व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया, किन्तु नही रुके और भागने लगे.  संदिग्ध होने पर पीछा किया गया तो पीछा करने के दौरान मोटर साईकिल सवार बदमाशों ने मल्टीलेवल कार पार्किंग के पास सेक्टर 18 की झाड़ियों में पहुंचते ही पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया.

दो बदमाश गोली लगने से हुए घायल

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में 02 बदमाश गोली लगने से घायल हो गये जिनकी पहचान 1. शहजाद उर्फ शाहिद पुत्र यामीन निवासी ग्राम भगतपुर तडियाल हाथीडगर थाना कोतवाली रामनगर जिला नैनीताल उत्तराखण्ड उम्र 27 वर्ष 2.शाकिर अहमद पुत्र नईम निवासी ग्राम दाह थाना दोघट जनपद बागपत उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई.

यह भी पढ़ें: जौनपुर में दो सड़क दुर्घटनाओं में 8 लोगों की मौत, सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

घटना में बिना नम्बर प्लेट बाईक हुई बरामद

अभियुक्तों के कब्जे से 01 जोड़ी पायल सफेद धातु, दो सिक्के सफेद धातु, 02 तमंचे .315 बोर, 01 खोखा कारतूस .315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल स्पलेन्डर बिना नम्बर प्लेट बरामद हुई है जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है. घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है. अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read