देश

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को कर दिया ढेर

Kulgam Encounter:  जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए हैं. सेना के जवानों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है. पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन अपने अंतिम चरण में है और मारे गए आतंकवादी की पहचान की जा रही है. जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, मुठभेड़ कुलगाम जिले के डीएच पोरा इलाके में हुई. कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “दिन 2: कुलगाम पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया. आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई. ऑपरेशन अंतिम चरण में है; इलाके को साफ किया जा रहा है.”

सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स, 9 पैरा (एलिट स्पेशल फोर्स यूनिट), पुलिस और सीआरपीएफ आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन को अंजाम देने में शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने उस क्षेत्र के चारों ओर कड़ी घेराबंदी कर रखी है, जहां आतंकवादी फंसे हुए हैं, लेकिन ऑपरेशन रात भर के लिए स्थगित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: “आम लोगों की न जाए जान, मदद…”, अल शिफा अस्पताल में हो रही मौतों पर बोला भारत

बुधवार को हुए दो आतंकी ढेर  

वहीं बीते बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में LOC के पास सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया था. अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि सतर्क जवानों ने एलओसी के पास कुछ हलचल देखी और सुरक्षा बलों द्वारा घुसपैठियों को चुनौती देने पर दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई. अधिकारियों ने बताया था कि अब तक सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था.

समनो गांव में घेराबंदी

बताया गया है कि  सुरक्षा बलों ने गुरुवार को इलाके में आतंकियों के होने की सूचना के बाद कुलगाम के नेहामा इलाके के समनो गांव की घेराबंदी कर दी थी और खोजबीन अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चलाई, जिसके बाद खोजबीन अभियान मुठभेड़ में बदल गया. अधिकारियों ने बताया कि जिस जगह आतंकियों की मौजूदगी दर्ज की गई उसे सुरक्षाबलों ने चारों ओर से घेर लिया था. जब आतंकियों को निकलने का रास्ता नहीं मिला तो गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 5 आतंकी मारे गए.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

16 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago