बीजेपी प्रत्याशी राकेश शुक्ला पर हमला
MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का आज (17 नवंबर) मतदान हो रहा है. वोटिंग के दौरान राज्य में कई जगहों से विवाद की खबरें सामने आई हैं. वहीं भिंड में बीजेपी प्रत्याशी पर हमला हुआ है. मेहगांव से बीजेपी प्रत्याशी राकेश शुक्ला किसी गांव में अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे. जहां ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और उनके काफिले पर पथराव शुरू कर दिया. स्थिति को गंभीर देखते हुए राकेश शुक्ला के सुरक्षा कर्मियों ने हवाई फायरिंग भी की.
बीजेपी उम्मीदवार पर हुए हमले को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि राकेश शुक्ला पर कांग्रेस के लोगों ने हमला किया है. बीजेपी इस हमले की जांच की मांग कर रही है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि पुलिस-प्रशासन मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करे.
वहीं मुरैना जिले के दिमनी में हुई फायरिंग में दो लोग घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फायरिंग के बाद मतदान केंद्र पर भगदड़ मच गई. आनन-फानन में सुरक्षाबलों ने स्थिति को काबू में किया. वहीं तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है. मुरैना एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि “अभी पुष्टि नहीं हुई है कि क्या हुआ है. यहां दोनों तरफ के घरों के बीच किसी बात को लेकर कुछ विवाद है. अनावश्यक तरीके से माहौल खराब करने की कोशिश कुछ लोगों के द्वारा की जा रही है. हम जब यहां आए तब यहां कुछ लोग खड़े थे जो हमें देखकर भाग गए. यहां घरों की तलाशी भी ली जाएगी. हमारा प्रयास है कि शांतिपूर्ण मतदान चलता रहे.”
यह भी पढ़ें- “राजनीतिक दलों को देंगे चोट, NOTA पर करेंगे वोट”, क्यों धमकी दे रहे पाकिस्तान से राजस्थान आए माइग्रेंट?
बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है. जिसमें कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की साख दांव पर लगी है तो वहीं छिंदवाड़ा से कमलनाथ चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. कांग्रेस के तमाम नेता दावा कर रहे हैं कि मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर है और बीजेपी को लोगों ने नकार दिया है. दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस 130 सीटों से ज्यादा पर जीत दर्ज करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…