देश

बरसात के मौसम में बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर से रहें दूर- यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने किया सचेत

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (Urban & Energy Minister A K Sharma) ने नागरिकों से अपील की है कि बरसात के दौरान बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर व इसकी सुरक्षा के लिए लगी ग्रील, झूलते तारों और बिजली के बाक्सों से उचित दूरी बनाकर रहें. बिजली संयत्रों के आस-पास जलभराव होने पर वहां जाने से बचें तथा बेजुबान जानवरों को भी इनसे दूर रखने का प्रयास करें. उन्होंने कहा कि बरसात में इन पर विद्युत करंट उतरने का खतरा बना रहता है, जिससे अनजाने में जन-धन की हानि हो जाती है.

ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को भी निर्देश दिये हैं कि विद्युत उपकरणों में उतर रहे करंट की सूचना का तत्काल संज्ञान लिया जाए और करंट उतरने के कारणों की विधिवत जांच कर इसका समाधान भी किया जाए. उन्होंने कहा कि इसके स्थायी समाधान निकालने के भी प्रयास किये जाएं, जिससे कि लोगों को ऐसी दुर्घटनाओं से हो रहे नुकसान से बचाया जा सके. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लोगों को इस सम्बन्ध में अधिक से अधिक जागरूक किया जाए.

मंत्री शर्मा ने कहा है कि बरसात के दौरान लोग बिजली के तारों एवं खम्भों को छूते हुए पेड़ों से भी दूरी बनाकर रहें, इस पर भी करंट उतरने की संभावना बनी रहती है जिससे की जनहानि की सम्भावना बनी रहती है.

यूं तो मौत कभी – कभी कम करंट के फ्लो होने से भी हो जाती है लेकिन 17 -99 mA का करंट फ्लो खतरनाक श्रेणी का माना जाता है. इस प्रकार के करंट की चपेट में आने से इंसान वहीं पर चिपककर खड़ा हो जाता है. करंट लगने से पीड़ित के शरीर के अंग और अंदरुनी कोशिकाएं धीरे-धीरे सिकुड़नी शुरू हो जाता है. उसके खून का प्रवाह रुकने लगता है और सांस अटकने लगती है. उसका दिमाग और शरीर का कोई हिस्सा काम नहीं करता और कुछ ही मिनटों में वह धीरे-धीरे मौत के मुंह में समा जाता है.

तो वहीं 100-2000 mA का करंट फ्लो सर्वाधिक खतरनाक माना जाता है. अगर गलती से इंसान इस करंट की चपेट में आ जाए तो उसका सीधा अटैक हार्ट पर होता है और वह सिकुड़ने लगता है. जिससे शरीर के बाकी अंगों को खून और ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होती है. इससे वे अंग भी सिकुड़ने लगते हैं. कुछ ही सेकंडों में पीड़ित का ब्रेन भी काम करना बंद कर देता है और हार्ट अटैक से उसकी मौत हो जाती है.

-भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

ATM Charge Rule Change: अब बेवजह नहीं कटेगा चार्ज! RBI के नए नियम ने पलटा खेल, जानें काम की बात

ATM Charge Rule Change: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ATM ट्रांजेक्शन को लेकर नए निर्देश…

1 minute ago

विदेशी महिला ने भारत को बताया ‘पूरी दुनिया’, भारतीयों के अपनापन की हुई मुरीद; वीडियो वायरल

Foreign Tourist India: भारत घूमने आई विदेशी महिला ने देश की विविधता, संस्कृति और भारतीयों…

3 minutes ago

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

1 hour ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

1 hour ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

1 hour ago