देश

Rajasthan Elections 2023: थम गया गहलोत-पायलट के बीच विवाद! कांग्रेस ने तैयार की नयी टीम, किए ये बड़े बदलाव

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. वहीं अब सचिन पायलट और सीएम गहलोत भी एक साथ काम करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस ने सोमवार को एक बैठक बुलाई और नयी प्रदेश कमेटी का ऐलान कर दिया. इस कमेटी में पायलट के खेमे के नेताओं को भी जगह दी गई है, इससे सीएम और पायलट के बीच घमासान भी कम होता हुआ दिख रहा है.

पार्टी की प्रदेश कमेटी के लिस्ट के मुताबिक, प्रदेश में कांग्रेस ने 21 उपाध्यक्ष, 49 महासचिव, 121 सचिव बनाए हैं. इसके साथ ही 25 जिलों के नए जिला अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं. काफी लंबे समय बाद इन नियुक्तियों को किया गया है. क्योंकि इससे पहले गहलोत और पायलट के टकराव के चलते यह काम नहीं हो पाया था.

गोविंद सिंह डोटासरा ने शेयर की सूची

पार्टी ने सचिन पायलट को जुलाई 2020 में अध्‍यक्ष पद से हटाया गया था, जिसके बाद पहली बार प्रदेश संगठन के अंदर इतना बड़ा बदलाव किया गया है. माना जा रहा है कि कांग्रेस अब इसी टीम के साथ मैदान में उतरेगी. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्विटर पर इस लिस्ट को शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने अपने इस ट्वीट में सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए लिखा कि, “AICC द्वारा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी कांग्रेस संगठन को अधिक सशक्त कर प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे.

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में साक्षी पार्ट 2: युवक ने प्रेमिका की चाकू से गोदकर की हत्या, कुछ दिन पहले टूटी थी सगाई, Video Viral

कांग्रेस ने हाल ही में दिल्ली में राजस्थान को लेकर हाईलेवल बैठक की थी. इस बैठक में पार्टी के हाईकमान द्वारा गहलोत-पायलट विवाद को सुलझाने को लेकर बातचीत हुई. वहीं प्रदेश के नेताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संकल्प लिया था. चुनाव से पहले पार्टी के लिए गहलोत-पायलट के मतभेद को सुलझाना बेहद जरुरी हो गया था. इस बैठक में पार्टीअध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और सचिन पायलट भी मौजूद थे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

9 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

22 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

24 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

36 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

1 hour ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

1 hour ago