देश

PM Modi लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से किए जाएंगे सम्‍मानित, महाराष्ट्र के CM शिंदे ने बांधे तारीफों के पुल

Prime Minister Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्‍मानित किए जाएंगे. यह पुरस्कार पीएम मोदी को 1 अगस्त को प्रदान किया जाएगा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बारे में बताया. सीएम शिंदे ने ट्वीट कर लिखा- “देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा. उन्‍हें जनता की ओर से बहुत बधाई और शुभकामनाएं.”

बता दें कि तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट (हिंद स्वराज संघ) की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्‍मानित किया जाएगा. ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक तिलक ने कहा, हमारा ट्रस्ट (हिंद स्वराज संघ) 1 अगस्त को लोकमान्य तिलक की 103वीं पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेगा. दीपक तिलक ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा के तहत हमारा देश प्रगति की सीढ़ियां चढ़ रहा है.

तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के बयान में आगे कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत की और भारत को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किया है. उनकी दृढ़ता और प्रयासों को देखते हुए और उनके काम को उजागर करते हुए, तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने सर्वसम्मति से उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना है. आयोजकों ने कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार को पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.

सत्‍तारूढ़ भाजपा के एक नेता ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकमान्य तिलक पुरस्कार से नवाजा जाएगा. प्रधानमंत्री को यह पुरस्कार 1 अगस्त को दिया जाएगा.” वहीं, एक आयोजक ने कहा कि पीएम मोदी को ये पुरस्कार उनके सर्वोच्च नेतृत्व और नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर CM Yogi ने अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- उनकी विचाराधारा को आगे बढ़ा रहे PM Modi

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

29 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

47 minutes ago