Hema Meena: मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के हाई-प्रोफाइल रूप अक्सर चर्चा का केंद्र बन जाते हैं. अधिकांश मामलों में देखा गया है कि अधिकारी या कर्मचारी छोटे रैंक का हो या बड़ा, लेकिन उसका भ्रष्टाचार सुपर लेवल का होता है. मसलन, हजार तो कोई पूछे ही नहीं, डील सीधे करोड़ों की होती है. ताजा मामला एक महिला इंजीनियर का आया है. भोपाल में पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन नियुक्त महिला असिस्टेंट इंजीनियर (संविदा) हेमा मीणा की करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी चिन्हित की गई है. गौर करने वाली बात ये है कि महिला इंजीनियर की सैलरी मात्र 30 हजार रुपये है.
20 हजार रुपये सैलरी पाने वाली महिला के यहां लोकायुक्त ने जब छापा मारा तो हैरान रह गई. महिला इंजीनियर की लाइफस्टाइल किसी अरबपति की तरह थी. महिला ने एक बड़ा फार्महाउस बना रखा था, जिसमें एक हाई-क्लास बेडरूम भी था. इस रूम में महंगी इंपोर्टेड शराब और सिगरेट मौजूद थे. इसके अलावा महंगी गाड़ियां भी मिलीं. मौजूदा दौर में फार्म हाउस से दो ट्रक, एक टैंकर और महिंद्रा थार समेत 10 गाड़िया लोकायुक्त की टीम को मिली हैं.
फार्महाउस के आलीशान होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें 98 इंच की टीवी मिली है. जिसकी कीमत 30 लाख रुपये है. बहरहाल, छापेमारी पिछले दो दिन से चल रही है और खबर लिखे जाने तक भी जारी है. माना जा रहा है कि और भी अधिक संपत्तियों का खुलासा हो सकता है. दरअसल, लोकायुक्त को हेमा मीणा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति हासिल करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद से रेड डाला गया.
इस पूरी छापेमारी में सबका ध्यान बिलखिरिया स्थित आलीशान फार्महाउस ने खींचा है. यहां पर लग्जरी आइटमों की भरमार तो है ही, विदेशी नस्ल के महंगे कुत्ते और दुधारू नस्ल की गायें भी मौजूद हैं. फार्महाउस में विदेश कुत्तों के अलावा 60 के करीब अलग-अलग ब्रीड की गायें भी थीं. स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ साल पहले तक हेमा की आर्थिक हालत ऐसी नहीं थी कि किसी बिजनेस के जरिए वह कम समय में बड़ी प्रगति कर सकें. अचानक उनकी संपत्ति में हुए इजाफे से सभी हैरान थे.
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…
Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…
बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…
Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…
Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…