सीबीएसई 10वीं के नतीजे घोषित
CBSE 10th Result 2023: सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है. 12वीं के बाद अब 10वीं के भी नतीजे आ गए हैं. कुल 93.12 प्रतिशत छात्र 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं. 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट तुरंत चेक कर सकते हैं. बता दें कि इस साल बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करेगा.
जानकारी के मुताबिक, इस साल 21,84,117 स्टूडेंट्स ने पंजीकरण कराया था जिनमें 21,65,805 स्टूडेंट्स परीक्षा देने पहुंचे थे. सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में इस साल 20,16,779 छात्र पास हुए हैं. अपनी मार्कशीट के लिए छात्र अपने रोल नंबर के साथ सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: CBSE 12th Result 2023 Declared: सीबीएसई ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
इसके पहले, शुक्रवार को सीबीएसई 12वीं के भी नतीजे घोषित किए गए. बीते वर्ष के मुकाबले इस बार सीबीएसई 12वीं बोर्ड में 5 फीसदी कम स्टूडेंट्स पास हुए हैं. बीते वर्ष 12वीं बोर्ड में कुल 92.71 प्रतिशत छात्र पास हुए थे, वहीं इस वर्ष कुल 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. यह बीते वर्ष के मुकाबले 5.38 प्रतिशत कम है और 12वीं बोर्ड के औसत रिजल्ट में 5 फीसदी से भी अधिक की गिरावट आई है.
अगर क्षेत्रवार रिजल्ट की बात करें तो सीबीआई के पूरे देश में 16 रीजन है, इनमें नोएडा, देहरादून और प्रयागराज रीजन अंतिम पायदान यानी 14, 15 और 16 वें स्थान पर हैं. इस वर्ष कुल 14 लाख 50 हजार 174 छात्रों ने 12वीं कक्षा पास की है. बीते वर्ष 13 लाख 30 हजार 662 छात्रों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा पास की थी. दरअसल इस वर्ष सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 16 लाख 60 हजार 511 छात्र शामिल हुए. बीते वर्ष यह संख्या इससे लगभग 2 लाख कम थी। बीते वर्ष केवल 14 लाख, 35 हजार, 366 छात्र सीबीएसई बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…