बिजनेस

आम आदमी को मिलेगा सस्ती दवाओं का तोहफा, सरकार ने किया नियम में बदलाव

MEDICINE WILL BE AFFORDABLE : दवाईयों की महंगाई कोई नई बात नहीं है. सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि दवाइयों की कीमत पर मोल-भाव भी नहीं किया जा सकता है. ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि दवाईयों की कीमतें अब आधी रह जाएंगी तो? चौंकिए नहीं आपने सही पढ़ा है . दरअसल सरकार ने ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर में संशोधन किया है. इस संसोधन के लागू होने के बाद बताया जा रहा है कि कंपनियों की ओर से लिए जाने वाले पेटेंट खत्म हो जाएगा. जिससे महंगी दवाएं 50 फीसदी तक सस्ती हो जाएंगी. इसका सीधा सा मतलब है कि आम आदमी को मंहगी दवाओं से छुटकारा मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें- Elon Musk का ऐलान Twitter को मिलने वाला है नया CEO , खबर के बाद शेयर में गिरावट

नए सिरे  से तय होंगी कींमतें – DPCO (Amendment) 2023 के मुताबिक पेटेंट खत्म होने के बाद दवाईयों की कीमते नए सिरे से तय की जाएंगी. केंद्र सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के मुताबिक कंपनियों को अब पेटेंट खत्म करने पर विचार करना होगा. सरकार का कहना है कि पहले सीलिंग प्राइस को 50 फीसदी तक कम किया जाएगा और साथ 1 साल के बाद मौजूदा फार्मूले पर विचार किया जाएगा. इसके अलावा सरकार का कहना है कि पेटेंट वाली कंपनी और उसके द्वारा लाइसेंस दी गई कंपनी को नई दरें तय करने के दौरान इस प्रोसेस से बाहर रखा जाएगा.

कीमतों की नई व्यवस्था लागू करने के अलावा सरकार ने असली और नकली दवाओं को पहचानने के लिए क्यू आर कोड (QR CODE) लागू करने की योजना है. पहले ये वयवस्था 1 जनवरी 2023 से लागू होनी थी लेकिन अब यह व्यवस्था 1 अगस्त, 2023 से लागू होगी. DCGI (Drugs Controller General of India) ने सभी दवा निर्माताओं को इस संबंध में आदेश दे दिया है. QR कोड की व्यवस्था शुरूआत में 300 दवाओं पर लागू होगी.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

PM मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया, रैली में कवर होंगे 1,159 गांव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा काल को पूरा करने के अवसर…

5 hours ago

संजू-अभिषेक का तूफानी गदर: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

India Vs Afghanistan T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में…

5 hours ago

समुद्र में फ्लेयर्स, हवा में घुसा ड्रोन! रूस की खतरनाक हरकतों पर अलर्ट मोड में NATO और यूरोपीय संघ

Russia Europe Tensions: रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही 'उकसावे की कार्रवाइयों'…

5 hours ago

‘टक्कर इतनी तेज कि हवा में उछला युवक…’ ग्रेटर नोएडा के मूर्ति चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा

ग्रेटर नोएडा के मूर्ति चौक पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे युवक…

5 hours ago

बिहार पुलिस महकमे में क्या पक रहा है? दो शीर्ष अधिकारियों के अचानक छुट्टी पर जाने से मचा हड़कंप

BPSSC Chairman Leave: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व…

6 hours ago