Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Hema Meena: 30 हजार सैलरी वाली इंजीनियर का आलीशान फार्महाउस, मंहगी शराब और सिगरेट वाली लाइफस्टाइल, लोकायुक्त के छापे में करोड़ों की प्रॉपर्टी बरामद

इस पूरी छापेमारी में सबका ध्यान बिलखिरिया स्थित आलीशान फार्महाउस ने खींचा है. यहां पर लग्जरी आइटमों और विदेशी नस्ल के कुत्ते भी मौजूद हैं.

Hema Meena: मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के हाई-प्रोफाइल रूप अक्सर चर्चा का केंद्र बन जाते हैं. अधिकांश मामलों में देखा गया है कि अधिकारी या कर्मचारी छोटे रैंक का हो या बड़ा, लेकिन उसका भ्रष्टाचार सुपर लेवल का होता है. मसलन, हजार तो कोई पूछे ही नहीं, डील सीधे करोड़ों की होती है. ताजा मामला एक महिला इंजीनियर का आया है. भोपाल में पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन नियुक्त महिला असिस्टेंट इंजीनियर (संविदा) हेमा मीणा की करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी चिन्हित की गई है. गौर करने वाली बात ये है कि महिला इंजीनियर की सैलरी मात्र 30 हजार रुपये है.

महिला इंजीनियर की लाइफस्टाइल किसी अरबपति की तरह

20 हजार रुपये सैलरी पाने वाली महिला के यहां लोकायुक्त ने जब छापा मारा तो हैरान रह गई. महिला इंजीनियर की लाइफस्टाइल किसी अरबपति की तरह थी. महिला ने एक बड़ा फार्महाउस बना रखा था, जिसमें एक हाई-क्लास बेडरूम भी था. इस रूम में महंगी इंपोर्टेड शराब और सिगरेट मौजूद थे. इसके अलावा महंगी गाड़ियां भी मिलीं. मौजूदा दौर में फार्म हाउस से दो ट्रक, एक टैंकर और महिंद्रा थार समेत 10 गाड़िया लोकायुक्त की टीम को मिली हैं.

फार्महाउस के आलीशान होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें 98 इंच की टीवी मिली है. जिसकी कीमत 30 लाख रुपये है. बहरहाल, छापेमारी पिछले दो दिन से चल रही है और खबर लिखे जाने तक भी जारी है. माना जा रहा है कि और भी अधिक संपत्तियों का खुलासा हो सकता है. दरअसल, लोकायुक्त को हेमा मीणा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति हासिल करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद से रेड डाला गया.

सबका ध्यान आलीशान फार्महाउस ने खींचा

इस पूरी छापेमारी में सबका ध्यान बिलखिरिया स्थित आलीशान फार्महाउस ने खींचा है. यहां पर लग्जरी आइटमों की भरमार तो है ही, विदेशी नस्ल के महंगे कुत्ते और दुधारू नस्ल की गायें भी मौजूद हैं. फार्महाउस में विदेश कुत्तों के अलावा 60 के करीब अलग-अलग ब्रीड की गायें भी थीं. स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ साल पहले तक हेमा की आर्थिक हालत ऐसी नहीं थी कि किसी बिजनेस के जरिए वह कम समय में बड़ी प्रगति कर सकें. अचानक उनकी संपत्ति में हुए इजाफे से सभी हैरान थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital