देश

75 की उम्र में भी जोश कायम, PM Modi के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 17 सितंबर को 75 साल के हो जाएंगे. पिछले एक दशक में उनके नेतृत्व में भारत ने दुनिया के मंचों पर अपनी मौजूदगी मजबूती से दर्ज कराई है, चाहे वो G20 हो, BRICS, Quad या अमेरिका जैसे बड़े देशों से रिश्ते.

‘One Earth, One Family, One Future’ थीम के तहत ग्लोबल साउथ की आवाज

2023 में भारत ने G20 की अध्यक्षता की और ‘One Earth, One Family, One Future’ थीम के तहत ग्लोबल साउथ की आवाज़ उठाई. खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा संकट और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर भारत ने ठोस पहल की. Voice of Global South Summit के ज़रिए उभरती अर्थव्यवस्थाओं को एक मंच पर लाया गया.

BRICS में भी भारत की अहम भूमिका

BRICS में भी भारत की भूमिका अहम रही। 2025 के ब्राज़ील समिट में पीएम मोदी ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट और साउथ-साउथ कोऑपरेशन पर ज़ोर दिया। भारत ने ग्लोबल संस्थाओं में सुधार की मांग की ताकि उभरते देशों को बराबरी का हक मिले.

Quad के जरिए सहयोग बढ़ाया

Quad के ज़रिए भारत ने अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और क्लाइमेट पर सहयोग बढ़ाया.

भारत-अमेरिका के रिश्तों में गहराई

भारत-अमेरिका रिश्तों में भी गहराई आई है. रक्षा, क्वांटम कंप्यूटिंग, 5G/6G टेक्नोलॉजी और व्यापार में साझेदारी बढ़ी है. हालांकि, अमेरिका द्वारा 50% टैरिफ लगाने से कुछ तनाव भी आया, जिससे भारत की GDP पर असर पड़ सकता है, लेकिन दोनों देश समाधान की दिशा में काम कर रहे हैं.

99 देशों को कोविड की वैक्सीन

कोविड के दौरान भारत ने Vaccine Maitri के तहत 99 देशों को 30 करोड़ से ज़्यादा वैक्सीन डोज़ दीं. वहीं कई देशों को तो मुफ्त में वैक्सीन डोज दी गई.

इसे भी पढ़ें-भारत के शहरों की नई उड़ान, विकास, बदलाव और आत्मविश्वास की कहानी

रूस के साथ रणनीतिक रिश्तें मजबूत

रूस के साथ भी रणनीतिक रिश्ते मज़बूत हुए हैं. S-400, T-90 टैंक, Su-30 MKI और BrahMos जैसी रक्षा परियोजनाओं में साझा काम हो रहा है. 2021 में पहली बार भारत-रूस 2+2 डायलॉग हुआ, जिससे रिश्तों को नई दिशा मिली.

पीएम मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में भारत ने न सिर्फ घरेलू विकास किया बल्कि दुनिया में आत्मनिर्भर, सहयोगी और वैश्विक सोच वाला भारत भी अपनी पहचान बनाई है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

20 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

8 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

9 hours ago