देश

सिपाही को फावड़े से काटकर मार डाला, सगे ताऊ पर हत्या के आरोप, आलू की खुदाई के दौरान हुआ था विवाद

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां मथुरा में तैनात आरक्षी अनिल कुमार आलू की खुदाई के लिए छुट्टी लेकर घर आए थे लेकिन रात में ही सोते वक्त उनकी हत्या कर दी गई है. घटना स्थल पर खून बिखरा मिला है और सिर पर वार कर उनकी निर्मम हत्या की गई है. हत्या का आरोप सगे ताऊ पर लगाया गया है. घटना की सूचना पर इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फॉरेनसिक टीम के साथ पहुंचे तो वहीं इस सनसनीखेज वारदात के चलते पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है. पुलिस  इस मामले में दो को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

मामला सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम गोवैपुर से सामने आया है. यहां पर मथुरा में तैनात आरक्षी अनिल कुमार आलू की खुदाई के लिए छुट्टी पर अपने घर आए थे, लेकिन रात में सोते वक्त आरक्षी अनिल कुमार की उस वक्त हत्या कर दी गई, जब वह सो रहे थे. हत्या का आरोप उनके सगे ताऊ पर लगा है. फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है. घटना की सूचना पर सैफई थाना की पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा समेत आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. तो वहीं इस घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि, आरक्षी अनिल कुमार मथुरा में तैनात थे छुट्टी लेकर घर आया थे. आरक्षी के ताऊ ने रात में सोते समय फावड़े से काटकर हत्या कर दी है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव को पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि घटना को लेकर आगे की जांच जारी है और हत्या की वजह क्या थी. इसको लेकर परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें-UP Paper Leak Case: पेपर लीक के तीन बड़े मामलों से हिला यूपी का पूरा सिस्टम, अब अभ्यर्थियों ने की ये मांग

जमीन के विवाद में की गई हत्या

मृतक के छोटे भाई नीरज कुमार यादव ने सैफई थाने में तहरीर दी है और इसमें अपने ताऊ दर्शन सिंह और उसके बेटे और प्रपौत्र पर जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ताऊ और भाई को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ कर रही है.

इनपुट- शिवांग तिमोरी

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

29 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

30 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago