देश

Etawah News: ट्रेन के एसी कोच में दिखा सांप, डर के मारे रात भर सो नहीं पाए यात्री

-शिवांग तिमोरी

Etawah News: हटिया-इस्लामपुर से दिल्ली जा रही मगध ट्रेन के AC कोच में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब एक यात्री ने कोच में सांप देखा. यात्री ट्रेन में पूरी रात जागते रहे. हालांकि, इटावा में करीब 10 से 15 मिनट रोककर चेकिंग भी गई लेकिन सांप नहीं मिला. इसके बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया. हालांकि इस दौरान यात्रियों के चेहरे पर सांप होने का भय साफ दिखाई दे रहा था.

जानकारी के मुताबिक, इटावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर हटिया- इस्लामपुर से दिल्ली जा रही मगध एक्सप्रेस ट्रेन के B1 कोच में 57-59 वाली केबिन के यात्रियों ने सांप निकलने की सूचना दी. यात्री चिंटू ने दावा किया कि उसने सीट पर सांप देखा है. इसके बाद पूरे कोच में हड़कम्प मच गया. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन को इटावा रेलवे स्टेशन पर करीब 10 से 15 मिनट तक के लिए रोका गया और फिर आरपीएफ़, जीआरपी पुलिस ने मौके पर वन्य जीव विशेषज्ञ को बुलाया और काफी देर तक सर्च ऑपरेशन चलता रहा. इस दौरान सांप को नही पकड़ा जा सका, लेकिन यात्रियों में सांप को लेकर दहशत साफ दिखाई दजे रही थी. दूसरी ओर सांप न मिलने के कारण ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया.

ये भी पढ़ें– Kanpur: बहू ने ससुर को सड़क पर पटका, दोनों में बीच बाजार हुई पहलवानों जैसी फाइट

सांप की सुनाई दी आवाज, दिखी पूंछ

वहीं यात्रियों ने मीडिया के सामने दावा किया कि रात को कोच में सांप की आवाज सुनाई दी और उसकी पूंछ भी दिखाई दे रही थी. यात्रियों ने ये भी कहा कि हम लोगों ने पकड़ने की कोशिश भी की फिर उसकी फोटो खींचकर टीटी और आरपीएएफ़ को सूचना दी. यात्रियों ने बताया कि सांप अंदर फंसा हुआ है लेकिन वह बाहर नहीं निकल पा रहा है. हम लोगों के अंदर बहुत डर है और हम लोग रात से अभी तक सो नहीं सके हैं. इधर-उधर टहल रहे हैं.

कुछ नहीं मिला

वहीं इस पूरे मामले को लेकर ट्रेन के टीटी ने मीडिया को बताया कि B1 कोच के यात्री सीट पर सांप की सूचना दी थी, लेकिन यहां पर आकर देखा तो कुछ भी नही दिखा. मौके पर पहुंचे जीआरपीएफ पुलिस का कहना है की सूचना मिली थी कि, B1 के कोच में सांप है जिसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई इसके बाद वन्य जीव विशेषज्ञ को बुलाया गया. ट्रेन की यात्री के दावे पर सांप को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन वह नहीं मिला. इसके लिए इटावा रेलवे स्टेशन पर 10 से 15 मिनट के लिए ट्रेन को रोका भी गया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

9 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago