देश

Varanasi Gyanvapi: ज्ञानवापी केस में मुख्य वादी संतोष सिंह ने विश्व वैदिक सनातन संघ के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, अब अलग होकर लड़ेंगे केस

-सौरभ अग्रवाल

Varanasi Gyanvapi: वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर, श्रृंगार गौरी व ज्ञानवापी केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. ज्ञानवापी केस में मुख्य वादियों में से एक संतोष सिंह, जो विश्व वैदिक सनातन संघ के अध्यक्ष भी थे, आज उन्होंने विश्व वैदिक सनातन संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख पर आरोप लगाया है. उन्होंने संगठन प्रमुख की अस्पष्ट नीतियों और संवादहीनता के चलते दायित्व निर्वहन में असमर्थता जताई है.

बता दें कि संतोष सिंह के इस्तीफे को लेकर एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने विश्व वैदिक सनातन संघ के संस्थापक व प्रमुख जितेंद्र सिंह ‘विसेन’ को सम्बोधित करते हुए लिखा है, “मैं सन्तोष कुमार सिंह, संगठन के दिशा-निर्देश के अनुसार मैं लगभग एक वर्ष से पहले राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर अपने सभी कार्यों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा से किया. लेकिन बीते कुछ समय से संगठन प्रमुखजी की अस्पष्ट नितियों एवं संवादहीनता के चलते अब संगठन के किसी भी दायित्व का निर्वहन करने में खुद को असक्षम महसूस कर रहा और कार्य नहीं कर पा रहा हूं.” उन्होंने आगे लिखा, “अत: मैं अपने पद से अपना त्यागपत्र देता हूं. अब संगठन के किसी भी दायित्व या कार्यक्रम से मेरा कोई संबंध नहीं रहेगा. अत: मेरा त्यागपत्र स्वीकार करें.”

ये भी पढ़ें- Gyanvapi Case: ज्ञानवापी केस में टला फैसला, अब 12 सितंबर को अगली सुनवाई, मुस्लिम पक्ष का इस बात पर ऐतराज

सर्वे को चार हफ्ते के लिए बढ़ाने की मांग

बता दें कि वाराणसी से ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है. एएसआई की तरफ से कोर्ट में प्रार्थना पत्र डाला गया था और सर्वे को 4 चार हफ्ते और बढ़ाने की मांग की गई थी. खबर सामने आ रही है कि, इस मामले में कोर्ट कल सुनवाई करेगी. 6 अक्टूबर को एएसआई सर्वे कमीशन की रिपोर्ट कोर्ट में पेश होने वाली है. वहीं मामले में कल मुस्लिम पक्ष भी आपत्ति कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

9 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago