देश

‘दीदी हो या दादी सब बंगाल की खाड़ी में समा जाएंगे…’ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का सीएम ममता पर पलटवार

Ashwini Choubey counter attack on CM Mamata: मोदी सरकार ने सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून की अधिसूचना जारी कर दी. सीएए के लागू होते ही देशभर में विपक्ष के नेताओं ने इसकी आलोचना शुरू कर दी है. वहीं केंद्र सरकार इसे नागरिकता देने के संबंध में क्रांतिकारी कदम मान रही है. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी सीएए को लेकर बड़ा बयान दिया था. इस पर मंत्री अश्विनी चौबे ने पलटवार किया है. संसदीय क्षेत्र के दौरे पर बक्सर पहुंचे चौबे ने कहा कि दीदी कौन होती है कानून को लागू करने से रोकने वाली? दीदी हो या दादी सब बंगाल की खाड़ी में समा जाएंगे.

अश्विनी चौबे यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि देश का यह कानून पूरे भारत में लागू होगा. देश की 140 करोड़ जनता इस कानून को लागू करेगी. दीदी की हिटलरशाही यहां नहीं चलेगी. वह जो हिंदू विरोधी कार्य कर रही हैं उनको जवाब मिलेगा. देश में हिंदू, सिख, ईसाई सब रिफ्यूजी की जिदंगी जी रहे थे.

सबको डिटेंशन कैंप में डाल देंगे- ममता बनर्जी

बता दें कि भाजपा पर हमला बोलते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि ये लोग सोच रहे होंगे कि हमने छक्का मारा है पर है जीरो. कल से रमजान शुरू हो रहा है, ये सोचकर दिन का चयन किया. म्यांमार क्यों नहीं हुआ? आप लोग जैसे ही अप्लाई करेंगे आपके अधिकार छीन लिए जाएंगे. ये कानून एनआरसी से जुड़ा है, सबको डिटेंशन कैंप में डाल दिया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः अधिक समय की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज होने के बाद SBI ने चुनाव आयोग को Electoral Bonds का डेटा सौंपा

ये भी पढ़ेंः अधिक समय की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज होने के बाद SBI ने चुनाव आयोग को Electoral Bonds का डेटा सौंपा

प्रशांत राय

Recent Posts

तेज खर्राटे और दिनभर थकान को न करें इग्नोर! फैटी लिवर से जुड़ा है इस बीमारी का कनेक्शन

Sleep Apnea Fatty Liver Connection: रात में तेज खर्राटे लेना, सोते समय बार-बार सांस रुकना…

3 hours ago

DU PhD Admission 2026: छठ के बाद होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 14 नवंबर की जगह अब 21 नवंबर को एग्जाम

DU PhD Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की…

4 hours ago

मोदी सरकार दिल्ली के नॉर्थ-साउथ ब्लॉक में बनवाएगी सबसे बड़ा म्यूजियम, 18 लाख कलाकृतियों में दिखेगी भारत की गौरवशाली सभ्यता

Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…

5 hours ago

विशाखापत्तनम में CII पार्टनरशिप समिट का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें…

6 hours ago

किसानों को मोदी सरकार की बड़ी राहत: रबी सीजन के लिए खाद सब्सिडी बजट अनुमान से 92% अधिक, ₹62,370 करोड़ मंजूर

PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया…

6 hours ago