देश

Bihar News: ‘बक्सर की शान बनेगा लेजर लाइट एन्ड साउंड शो’, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बोले- पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

कभी बक्सर की शान और आकर्षक का केंद्र रहे लाइट एन्ड साउंड का निर्माण भारत पर्यटन विकास निगम लिमिटेड और विहार सरकार ने संयुक्त रूप से कराया था. तत्कालीन केंद्रीय मंत्री केके तिवारी की कोशिश से 18 अप्रैल 1986 को तत्कालीन मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी दुबे ने इसका उद्घाटन किया था.

तकनीकी खराबी आने के बाद हुआ था बंद

बताया जाता है कि उस समय यहां डेढ़ रुपये का टिकट लगता था. इसमें रामायण से जुड़ी कहानियों को प्रकाश और ध्वनि के माध्यम से लोगों को दिखाया जाता था. बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश से भी भारी संख्या में लोग इसका लुत्फ उठाने यहां आते थे. उसके बाद कुछ समयांतराल के बाद तकनीकी खराबी आने के बाद इसे बंद कर दिया गया था. अब एक बार इसे दोबारा आधुनिक लेज़र तकनीकी के माध्यम से स्थापित किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-हरियाणा में टूटा भाजपा-जजपा गठबंधन, CM सहित पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, एक बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

इस बाबत बक्सर से सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी कम चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि लाइट एंड साउंड लेजर शो बक्सर में पर्यटन को गति प्रदान करेगा. यह अनुपम उपहार बक्सर की जनता और यहां आने वाले पर्यटकों को मिलेगा. इसके माध्यम से बक्सर के पौराणिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक इतिहास का चित्रण लेजर शो के माध्यम से किया जाएगा.

स्थल का कराया जा रहा जीर्णोद्धार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे राम रेखा घाट पर लाइट व साउंड लेजर शो के ट्रायल रन के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि तीन दशक के बाद यहां पर लेजर शो का आयोजन किया जा रहा है. स्थल का जीर्णोद्धार शुरू हो गया है. पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा यहां पर पर्यटन को गति देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं. बिहार सरकार के पर्यटन विभाग का सहयोग मिल रहा है.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी का एक ही दिन में दुनिया को दो मैसेज, पोखरण में दिखाई ताकत तो साबरमती से दिया शांति का संदेश

बक्सर के रामायण सर्किट में जुड़ जाने से यहां देश के विभिन्न स्थानों से पर्यटक आ रहे हैं. यहां महर्षि विश्वामित्र मंडपम की आधारशिला भी रखी गई है, जो आगे बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि लेजर शो को अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ द्वारा तैयार किया गया है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पर्यटन मंत्री प्रेम कुमार भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि बक्सर पर्यटन केंद्र है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का प्रयास सराहनीय है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास व विरासत दोनों को सजाया व विकसित किया जा रहा है. कार्यक्रम को एमएलसी जीवन कुमार ने संबोधित किया. इस अवसर पर अंशुल अग्रवाल, डीएम, मनीश कुमार, एसपी, डीडीसी, एसडीएम सहित बड़ी संख्या में बक्सर वासी उपस्थित रहे.

-भारत एक्सप्रेस

प्रशांत राय

Recent Posts

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

14 minutes ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

30 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

1 hour ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

1 hour ago