देश

गुजरात में आज पूर्व CM विजय रूपाणी का होगा अंतिम संस्कार, अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता देंगे श्रद्धांजलि

Vijay Rupani Funeral: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज राजकोट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. 12 जून 2025 को लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में सवार थे, जो अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस भयानक विमान हादसे में कुल 241 यात्रियों की जान चली गई थी, जिसमें रूपाणी भी शामिल थे.

राज्य के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी ने रविवार को जानकारी दी कि विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर की पहचान DNA जांच के माध्यम से सुबह 11:10 बजे की गई, जिसकी सूचना उनके परिवार वालों को दे दी गई है.

राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

पूर्व सीएम रूपाणी के पार्थिव शरीर को आज सुबह 11:30 बजे अहमदाबाद के सिविल अस्पताल से उनके परिवार को सौंपा जाएगा. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से राजकोट लाया जाएगा, जहां दोपहर 2 बजे तक पहुंचने की संभावना है. शाम 5 बजे उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

अमित शाह करेंगे अंतिम दर्शन

बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 3 बजे राजकोट पहुंचेंगे और रूपाणी को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे. इसके अलावा देशभर से विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य प्रमुख नेता भी राजकोट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

यह यात्रा कोटेचा चौक, कालावड रोड अंडरपास, एस्ट्रोन चौक, याज्ञिक रोड, डीएच कॉलेज, मालविया चौक, कोर्पोरेशन चौक और सांगणवा चौक होते हुए पेलेस रोड से रामनाथ परा पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान: देश में पहली बार जनगणना में शामिल होगी जातिगत गणना, कल जारी होगा अधिसूचना पत्र

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

विंध्य त्रिकोण बना आस्था का नया केंद्र, दो साल में 60% बढ़े श्रद्धालु; योगी सरकार बना रही शक्तिपीठ सर्किट

UP News: विंध्याचल का धार्मिक पर्यटन तेजी से विस्तार पा रहा है. मां विंध्यवासिनी, काली…

4 minutes ago

दुनिया भर में क्यों फूट रहा जनता का गुस्सा? फ्रांस से अमेरिका तक सड़कों पर उतरे लोग

Global Protests: दुनिया के कई देशों में महंगाई, बेरोजगारी, आवास संकट और शिक्षा से जुड़े…

18 minutes ago

नेहा बोरा, उमर खालिद और बांग्लादेश का क्या है संबंध? आंदोलन के बीच कैसे घिरी AISA अध्यक्ष

JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…

37 minutes ago

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

46 minutes ago