Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान: देश में पहली बार जनगणना में शामिल होगी जातिगत गणना, कल जारी होगा अधिसूचना पत्र

अपने आधिकारिक ट्वीट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि देश में 16वीं जनगणना की अधिसूचना कल (सोमवार) जारी की जाएगी. इस बार की जनगणना विशेष होगी, क्योंकि भारत के इतिहास में पहली बार जातिगत आधार पर गणना की जाएगी.

Amit Shah Visit Jammu

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आगामी जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की और एक अहम जानकारी साझा की. अपने आधिकारिक ट्वीट में उन्होंने बताया कि देश में 16वीं जनगणना की अधिसूचना कल (सोमवार) जारी की जाएगी. इस बार की जनगणना विशेष होगी, क्योंकि भारत के इतिहास में पहली बार जातिगत आधार पर गणना की जाएगी.

गृह मंत्री ने बताया कि इस विशाल जनगणना अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए 34 लाख गणनाकारों और पर्यवेक्षकों को तैनात किया जा रहा है. इसके अलावा, करीब 1.3 लाख जनगणना अधिकारियों की टीम इस कार्य में शामिल रहेगी. खास बात यह है कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से की जाएगी, जिसमें उन्नत मोबाइल डिवाइसेज़ का उपयोग किया जाएगा.

जनगणना से जुड़ी प्रमुख बातें:

  • यह देश की 16वीं जनगणना होगी.
  • पहली बार जातिगत आंकड़े एकत्र किए जाएंगे, जिससे नीति निर्धारण में मदद मिलेगी.
  • डिजिटल मोड पर आधारित होगी पूरी प्रक्रिया – मोबाइल ऐप के जरिए आंकड़े जुटाए जाएंगे.
  • इसमें शिक्षा, रोजगार, आवास, आय, सुविधाएं, और सामाजिक स्थिति से जुड़ी विस्तृत जानकारी ली जाएगी.

गृह मंत्री अमित शाह के इस ऐलान के बाद से राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है. जातिगत जनगणना को लेकर लंबे समय से मांग उठती रही थी, खासकर सामाजिक न्याय की पैरवी करने वाले संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा. अब यह निर्णय केंद्र सरकार की एक बड़ी पहल माना जा रहा है.

जनगणना 2025 का यह अभियान देश के सामाजिक ताने-बाने को समझने और नीति निर्माण को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.


ये भी पढ़ें: “न खर्ची, न पर्ची, न सिफारिश, सिर्फ योग्यता के आधार पर मिली नौकरी”, लखनऊ में बोले गृह मंत्री अमित शाह


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital