देश

Weather Update: यूपी में आज से तेज बारिश का दौर शुरू, पारा गिरेगा 5 से 7 डिग्री तक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब चिलचिलाती गर्मी और लू से निजात मिलने वाली है. मौसम ने करवट ले ली है. रविवार को कई जिलों में हल्की बारिश हुई. इससे लोगों को कुछ राहत मिली. आज यानी सोमवार से बारिश का दौर और तेज हो सकता है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए खास चेतावनी जारी की है.

55 से ज्यादा जिलों में अलर्ट

आज से प्रदेश के 55 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. गरज-चमक के साथ झोंकेदार हवाएं चलेंगी. तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.

पश्चिम और पूर्वी यूपी में होगी झमाझम बारिश

राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में आज से भारी बारिश के आसार हैं. कुछ जगहों पर बिजली गिरने का भी खतरा है. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 18 जून से बारिश का रुख और तेज होगा. 20 जून को प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है. 21 जून तक मौसम का यही मिजाज बना रहेगा.

इन जिलों में भारी बारिश का खास अलर्ट

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, मुरादाबाद, इटावा, कानपुर, झांसी, बांदा, चित्रकूट और कौशांबी में झमाझम बारिश हो सकती है. यहां तेज हवाएं भी चलेंगी. इसके अलावा मथुरा, आगरा, अलीगढ़, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र जैसे जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

पिछले 24 घंटों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने से 23 लोगों की जान गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों को तुरंत राहत देने का आदेश दिया है.प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. तेज बारिश और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहें. प्रशासन को भी राहत कार्यों के लिए तैयार रहने को कहा गया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

5 minutes ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

20 minutes ago

ट्रंप का यू-टर्न; चीन के बाद अब रूस से भी हाथ मिलाने को तैयार अमेरिका, परमाणु ऊर्जा से चलेंगे डेटा सेंटर

Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…

28 minutes ago

दुर्गा पूजा में क्यों मातम क्यों मनाती है झारखंड की असुर जनजाति? जानें महिषासुर कनेक्शन

Durga Puja Jharkhand Culture: देश में दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है. इस दौरान…

33 minutes ago