देश

Exit Polls 2023: त्रिपुरा-नगालैंड में बीजेपी गठबंधन को बहुमत! मेघालय में फंस सकता है पेंच, जानें क्या कहता है एग्जिट पोल

Exit Polls 2023: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनावों के नतीजे 2 मार्च को आएंगे. इन नतीजों के पहले एग्जिट पोल के अनुमान आने शुरू हो गए हैं. Axis My India-आजतक के एग्जिट पोल के मुताबिक, त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार बन सकती है.

त्रिपुरा में बन सकती है बीजेपी की सरकार

Axis My India-आजतक के एग्जिट पोल के मुताबिक, त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 60 में से बीजेपी को 36-45 सीटें मिल सकती हैं. वहीं लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन को 9-11 सीटें मिल सकती हैं. जबकि टीएमपी को 9-16 सीटें मिल सकती हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक, त्रिपुरा चुनाव में बीजेपी को 45 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. जबकि, लेफ्ट-कांग्रेस के गठबंधन को 32 प्रतिशत और टीएमपी का वोट शेयर 20 फीसदी रह सकता है.

बता दें कि त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान हुआ था, जिसमें लगभग 88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. साल 2018 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इतिहास रचते हुए वामदल के 25 साल के शासनकाल को खत्म किया था. एग्जिट पोल के मुताबिक, एक बार फिर राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के आसार हैं.

ये भी पढ़ें: Manish Sisodia Arrested: सिसोदिया की गिरफ्तारी से CM केजरीवाल को लगा करारा झटका, अकेले 18 विभाग संभाल रहे थे डिप्टी सीएम मनीष, अब तलाशना होगा दूसरा चहेरा!

मेघालय में किसी भी दल को बहुमत नहीं- एग्जिट पोल

वहीं मेघालय में किसी भी दल को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है. एग्जिट पोल के मुताबिक, मेघालय विधानसभा चुनाव में एनपीपी को 18-24, बीजेपी को 4 से 8, जबकि कांग्रेस 6 से 12 सीटें मिल सकती हैं. इस स्थिति में किसी एक दल की सरकार बनने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. मेघालय में 59 विधानसभा क्षेत्रों के 3,419 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे बलिया, 6500 करोड़ की लागत से 7 राष्ट्रीय राज मार्ग परियोजनाओं का किया शिलान्यास

नगालैंड में बीजेपी गठबंधन को मिल सकता है बहुमत

नगालैंड के भी एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं और यहां बीजेपी गठबंधन की सरकार बनने के आसार नजर आ रहे हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक, नगालैंड में बीजेपी और एनडीपीपी को 38-48 मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को 1 से 2 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा एनपीएफ में 3-8 सीटें मिल सकती हैं. इस तरह नगालैंड में बीजेपी गठबंधन की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बन सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

17 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

46 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

56 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

1 hour ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

2 hours ago