देश

Makar Sankranti 2023: कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी, मकर संक्रांति पर हरिद्वार से लेकर उज्जैन तक पर्व की धूम

Makar Snakranti 2023: मकर संक्रांति के मौके पर आज सुबह से ही देश भर में श्रद्धालु अलग-अलग धार्मिक जगहों पर डुबकी लगा रहे हैं. प्रयागराज और वाराणसी के अलावा हरिद्वार में भी गंगा नदी में मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2023) के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आज सुबह तड़के से ही गंगा घाटों पर स्नान कर रहे हैं. हरिद्वार में हर की पौड़ी पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा जी में डुबकी लगाई. कड़ाके की ठंड भी श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी.

महाकालेश्वर के आशीर्वाद के लिए भक्तों की भीड़

मकर सक्रांति के अवसर पर मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज सुबह से ही महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़ जमा रही. यहां होने वाली भस्म आरती के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. महाकाल की नगरी उज्जैन में आज रविवार को शास्त्रीय मान्यता अनुसार मकर संक्रांति पर्व मनाया जा रहा है.

त्योहार की शुरुआत ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से हुई. यहां तड़के चार बजे भस्म आरती में पुजारियों ने भगवान महाकालेश्वर को तिल के उबटन से स्नान कराया गया. इसके बाद उनका राजसी शृंगार करते हुए तिल से बने पकवानों का भोग लगाया गया और आरती की गई. आज के दिन यहां पर चिंतामन गणेश, बड़ा गणेश आदि मंदिरों में भी मकर संक्रांति मनाई जा रही है.

शिप्रा नदी के तट पर पर्व स्नान

उज्जैन के मोक्षदायिनी शिप्रा नदी में पर्व स्नान चल रहा है. यहां पहुंचे श्रद्धालु तीर्थ पर पूजा पाठ और दान-पुण्य कर रहे हैं. शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ देखी जा रही है. श्रद्धालुओं ने शिप्रा के घाटों पर पर्व स्नान किया.

गोरखपुर में बाबा को चढ़ी खिचड़ी

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में ‘मकर संक्रांति’ के अवसर पर भक्तों ने की पूजा-अर्चना की और मंदिर में खिचड़ी चढ़ाई. यहां आज सुबह सबसे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले खिचड़ी चढ़ाकर पर्व की शुरुआत की.

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर नाथ पंथ की विशिष्ट परंपरानुसार शिवावतारी गुरु गोरखनाथ को हर साल खिचड़ी चढ़ाया जाता है. इस दिन गोरखपुर में स्थित बाबा गोरखनाथ के मंदिर में न केवल देश के कोने-कोने से लोग खिचड़ी चढ़ाने आते हैं, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल से भी अच्छी खासी तादाद में भक्त शिवावतारी बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने गोरखपुर आते हैं.
आज के दिन रांची में मकर संक्रांति के अवसर पर मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की.

Rohit Rai

Recent Posts

नवरात्रि की षष्ठी पर पीएम मोदी ने मां कात्यायनी को किया नमन, साझा किया ‘भवानी अष्टकम’ भजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को नमन करते हुए सोशल…

3 minutes ago

पीएम मोदी इस साल के अंत में जाएंगे कनाडा; व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष के अंत में 11-12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा करेंगे.…

16 minutes ago

आखिर क्यों दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज हुआ पाकिस्तान? जानिए हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट का कड़वा सच

Pakistan News: ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट ने पाकिस्तान में गहराते भुखमरी संकट का उजागर…

20 minutes ago

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

37 minutes ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

57 minutes ago