दुनिया

पाकिस्तान के क्वेटा में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार में चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत

Pakistan Cyclider Blast: पाकिस्तान (Pakistan) के क्वेटा में एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चों समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया ने रविवार को ये जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट शनिवार रात को हुआ जब बलूचिस्तान की प्रांतीय राजधानी क्वेटा के एक इलाके में परिवार के एक सदस्य ने हीटर जलाने का कोशिश कर रहे थे. उसी दौरान ये हादसा हो गया.

हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और बचावकार्य में जुट गया. परिवारों के सदस्य हो तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन इस हादसे में कम से कम से छह लोगों की मरने की खबर सामने आई रही है.

ये भी पढ़ें- UP News: हेट स्पीच मामले में पूर्व मंत्री अशोक कटारिया समेत 3 बड़े नेताओं पर शिकंजा, कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, जाने क्या है मामला

मौके पर ही हो गई थी मौत

बचाव कर्मियों के अनुसार, विस्फोट के बाद एक दंपति और उनके चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय पुलिस (local police) ने मीडिया को बताया कि धमाका सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण हुआ, जिससे मकान को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है. विस्फोट के बाद आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. जिसके स्थानीय लोगों की मदद करने की कोशिश की. लेकिन आग इतनी तेज की वो आग पर काबू नहीं कर पाए. जिसकी वजह से ये दर्दनाक हादसा हो गया.

पिछले महीने भी हुआ था सिलेंडर में विस्फोट

पाकिस्तान में इससे पहले एक सिलेंडर (cyclinder) में भयानक विस्फोट हुआ था. जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी. ये दर्दनाक हादसा कराची के लासबेला में हुआ था. वहीं ब्लास्ट की चपेट में आए कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस हादसे पर बताया गया था कि. सिलेंडर फटने की ये घटना ऐसे जगह पर हुई थी जहां काफी भीड़भाड़ थी. खबरों के मुताबिक, घटना की जगह पर करीब दो दर्जन लोग थे. घटना के बाद राहत और बचाव के लिए प्रशासन पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

18 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

25 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

41 minutes ago

नोएडा में पुलिस और चेन स्नैचर्स के बीच मुठभेड़, दो बदमाश घायल; महंगी बाइक समेत 2.19 लाख रुपये बरामद

Police Encounter Chain Snatchers: नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और…

51 minutes ago

Delhi Riots Case: अतहर खान की जमानत याचिका पर टली सुनवाई, दिल्ली पुलिस ने किया कड़ा विरोध

Supreme Court: दिल्ली दंगे की बड़ी साजिश के आरोपी अतहर खान की जमानत याचिका पर…

1 hour ago