देश

Mayawati: BSP सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, विधानसभा और लोकसभा चुनाव अकेली लड़ेगी बसपा, किसी भी पार्टी से नहीं करेंगे गठबंधन

बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने साल 2023 में होने वाले सभी विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी सभी विधानसभा चुनाव और लोकसभा अकेले लड़ेगी. इस दौरान वो किसी के भी साथ गठबंधन नहीं करेगी. बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए इसका ऐलान किया है.

बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि 2023 में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, और जहां भी चुनाव होंगे, बीएसपी सभी चुनाव अकेले लड़ेगी. इसके अलावा लोकसभा चुनाव में भी बीएसपी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी.

बैलेट पेपर से कराए जाएं चुनाव- मायावती

मायावती ने EVM को लेकर कहा कि- पिछले कुछ वर्षों से देश में EVM के जरिए चुनाव कराने को लेकर यहां की जनता में किस्म-किस्म की आशंकाएं व्याप्त हैं. इसे दूर और खत्म करने के लिए अब यहां आने वाले सभी चुनाव छोटे-बड़े चुनाव पूर्व की तरह बैलेट पेपर पर कराए जाएं.

ये भी पढ़ें-  पाकिस्तान के क्वेटा में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार में चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

वहीं उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सपा समेत कई पार्टियों को निशाना साधते हुए कहा कि- सपा सरकार ने संसद में एससी और एसटी आरक्षण पास नहीं होने दिया बल्कि उसने संसद में बिल का पर्चा भी फाड़ा. बीएसपी सरकार में एससी-एसटी के लोगों को उनका हक दिया गया. बीएसपी ने संतों-गुरुओं का भी आदर-सम्मान किया. हालांकि दूसरे दलों की सरकारों में ऐसा नहीं हुआ.

मायावती ने कांग्रेस और बीजेपी पर भी निशाना साधा. बीएसपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने केंद्र में लंबे समय तक रहने के बाद भी मंडल कमीशन को लागू नहीं होने दिया. अब बीजेपी भी यही कर रही है. आरक्षण के हक को मार रही है. जिसकी वजह से इस बार निकाय चुनाव प्रभावित हुए हैं. सपा ने भी हमेशा छल करने का काम किया है.

उपेक्षित वर्ग के लोगों से की अपील

मायावती ने उपेक्षित वर्ग के लोगों से अपील करते हुए कहा कि,”उन्हें बीएसपी को सत्ता में जरूर लाना होगा तभी बाबा साहब के दिए हुए कानूनों का लाभ मिल सकता है और यह लोग अपने आत्म सम्मान की जिंदगी जी सकते हैं. अगर ये ऐसा करते हैं तो यह मेरे लिए जन्मदिन पर सबसे अहम तोहफा होगा, इससे ज्यादा मुझे उनसे कुछ नहीं चाहिए.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

7 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

26 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

35 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

46 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

53 minutes ago