देश

दुनिया को हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नहीं रहे

नई दिल्ली- लंबे समय से बीमार चल रहे दुनिया को हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब नहीं रहे.  आज सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका  निधन हो गया है. राजू पिछले 40 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे. डॉक्टरों की एक टीम द्वारा लगातार उनकी स्वास्थ्य को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा था.

दुनिया को हंसाने वाला शख्स आज दुनिया को छोड़कर चला गया.  राजू श्रीवास्तव पिछले 40 दिनों से वे अस्पताल में भर्ती थे. लेकिन 41 दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें होश नहीं आया. बीच में कुछ बार उनकी बेसुधी टूटी थी लेकिन वे सुध में नहीं थे. बता दें 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान उन्हें स्ट्रोक आया था. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था जहां आज उन्होंने आज अंतिम सांस ली.

वेंटिलेटर पर थे राजू श्रीवास्तव

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था. जहां उन्हें बार बार दौरे पड़ रहे थे. डॉक्टरों ने जब उनके सिर का सीटी स्कैन किया तो दिमाग के एक हिस्से में सूजन पायी गई थी.

 

राजू के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने प्रकट किया  शोक

कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक प्रकट किया है. उन्होने अपने ट्वीटर अकाउंट से लिखा….

राजू के निधन पर राजनाथ सिंह ने जताया दुख

कॉमेडी के किंग राजू श्रीवास्तव के निधन पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है. उन्होने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा.. सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार, राजू श्रीवास्तव जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है. वे एक मंझे हुए कलाकार होने के साथ-साथ एक बेहद ज़िंदादिल इंसान भी थे. सामाजिक क्षेत्र में भी वे काफ़ी सक्रिय रहते थे. उनके शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ. ॐ शान्ति!

अरविंद केजरीवाल ने दी राजू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

दुनिया  को अपनी कॉमेडी से लोट-पोट कर देने वाले राजू श्रीवास्तव के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है. उन्होने अपने ट्वीटर अकाउंट पर राजू की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा..

कुमार विश्वास ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया

राजू श्रीवास्तव के दुखद निधन पर कवि कुमार विश्वास ने शोक जताया है. अपने अपने ट्वीटर अकाउंट पर राजू को श्रद्धांजलि दी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी! हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

3 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

7 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

19 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

20 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

36 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

39 minutes ago