देश

किसान आंदोलन में मृतक किसान का हुआ अंतिम संस्कार, पंजाब पुलिस ने दायर की थी Zero FIR

Farmer Protest 2024: किसानों के दिल्ली चलो मार्च के दौरान 21 फरवरी को पुलिस द्वारा कथित गोलीबारी में एक 22 साल के किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी. जिसके बाद आज मृतक शुभकरण सिंह का उनके पैतृक गांव बलोह में अंतिम संस्कार कर दिया गया. जानकारी रहे कि किसान संगठनों ने एमएसपी पर कानूनी गारंटी सहित कई अन्य मांगों को लेकर दिल्ली चलों मार्च का आह्वान किया था. जानकारी रहे कि पंचाब पुलिस ने शुभकरण सिंह की मौत के मामले में ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज किया था. ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज करने के बाद दाह संस्कार किया गया. मृतक का शव पंजाब के राजिंदरा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के शवगृह में रखा हुआ था.

इंस्पेक्टर जनरल (पंजाब पुलिस मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने जीरो एफआईआर को लेकर कहा- ‘कानूनी सलाह के बाद शुभकरण के मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है. पंजाब के मुख्यमंत्री ने शुभकरण के परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये मुआवजे की घोषणा की है. मृतक का परिवार अगर चाहे तो उनकी बहन को पंजाब पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी दी जाएगी.

वहीं, भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता तेजवीर सिंह ने कहा है कि पंजाब सरकार ने शुभकरण को शहीद का दर्जा दिया है. साथ ही उनके परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये मुआवजे की घोषणा की है.  तेजवीर सिंह ने आगे कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. अब, इस संघर्ष को जारी रखना हमारा कर्तव्य है.”

क्या होता है जीरो एफआईआर

जीरो एफआईआर किसी भी पुलिस स्टेशन द्वारा दर्ज की जा सकती है. चाहे वह किसी भी किसी के अधिकारक्षेत्र में क्यों ना हो.  इस स्तर पर कोई नियमित एफआईआर नंबर दर्ज नहीं किया जाता है. जीरो एफआईआर मिलने के बाद संबंधित पुलिस स्टेशन नई एफआईआर दर्ज करता है और जांच शुरू करता है. यह एफआईआर घटना के तुरंत बाद दर्ज कराई जा सकती है.

यह भी पढ़ें: जयंत चौधरी के I.N.D.I.A गठबंधन छोड़ कर जाने पर छलका अखिलेश का दर्द, बोले- “पूछूंगा…”

यह भी पढ़ें: बिहार के पूर्व DGP अभयानंद ने बताए शिक्षा प्रणाली के गुर, कानून व्यवस्था पर बोले- किसी भी घटना की FIR जरूर दर्ज हो ये हमने तय किया

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

जमीन के नीचे माओवादियों का खजाना, बीजापुर में सुरक्षाबलों ने तोड़ी कमर; जानें क्या-क्या मिला?

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर के घने जंगल में शनिवार को सुरक्षाबलों को…

50 seconds ago

अफगानिस्तान के कुनार में बड़ा हादसा; स्कूल के पास धमा के में 6 छात्रों की मौत, 97 घायल

Afghanistan School Blast: अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास हुए धमाके में 6…

1 minute ago

मोबाइल पर बवाल! बिहार के कॉलेज में हंगामा, बिना फोन वाले छात्रों को भी रोका

Warisaliganj College: मोबाइल लेकर पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश से रोके जाने पर विवाद बढ़ गया…

15 minutes ago

‘काशी की तरह भाजपा भी अविनाशी’, अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे पर सीएम योगी बोले- रामभक्तों से मांगें माफी

सीएम योगी ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी बार जीत…

20 minutes ago

90 हजार में शादी की डील, पर कोर्ट मैरिज ने मामला ऐसे बिगाड़ा की थाने पहुंचा दूल्हा

गोरखपुर में राजस्थान के कोटा से शादी करने आए परिवार के साथ मारपीट और 90…

54 minutes ago

सोनिया गांधी नागरिकता मामले में दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट, तुगलक रोड एसएचओ तलब

सोनिया गांधी की नागरिकता और 1980 की वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने के मामले…

1 hour ago