देश

तीसरी तिमाही में शानदार 8.4% रही GDP ग्रोथ, सभी के अनुमान से बेहतर, पीएम मोदी बोले- ‘हमारे प्रयासों से ये रफ्तार और ज्यादा बढ़ेगी’

साल 2023-24 में अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी खुशखबरी आई है. बता दें तीसरी तिमाही में 8.4% जेडीपी ग्रोथ दर्ज की गई है. सरकार का खुद का अनुमान 7 फीसदी का था, लेकिन असल आंकड़ा उससे काफी बेहतर निकला है. इस आंकड़े के जारी होने के बाद पीएम मोदी बोले कि 8.4 फीसदी की जीडीपी ग्रोथ भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती दिखाता है. हमारे प्रयासों से ये रफ्तार और ज्यादा बढ़ेगी और इससे 140 करोड़ भारतीयों की जिंदगी बेहतर होगी और विकसित भारत बनाने की दिशा में और तेज कदम बढ़ेंगे.

जानकारी के लिए बता दें कि इस समय भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी बनी हुई है. पूरी दुनिया में भारत का तमगा नंबर 1 चल रहा है, हर क्षेत्र में देश की तरक्की अप्रत्याशित दिख रही है. इसी कड़ी में अर्थव्यवस्था के मोर्चे से आई ये खबर सरकार को और बड़ी इम्यूनिटी देने वाली है.

अर्थव्यवस्था को लेकर पीएम मोदी ने कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” कांग्रेस की सरकारों ने तो मैन्युफेक्चरिंग की हमारी पारंपरिक ताकत को भी बर्बाद कर दिया था. कुछ साल पहले तक हमारे बाजार और हमारे घर विदेशी खिलौनों से भरे थे. हमने देश में खिलौना बनाने वाले अपने पारंपरिक साथियों को, विश्वकर्मा परिवारों को मदद दी. आज विदेशों से खिलौनों का आयात बहुत कम हो गया है.”

ये भी पढ़ें: Badhta Bihar Conclave: MLC सच्चिदानंद राय बोले- बिहार में शिक्षा व्यवस्था का सुधार संतोषजनक नहीं, हमें गरीबी और पिछड़ेपन का घमंड हो गया

PM Modi ने कहा, ” बीते 10 वर्ष में हमारी नारी शक्ति के उत्थान के रहे हैं. मोदी की गारंटी थी कि माताओं-बहनों के जीवन से हर असुविधा, हर कष्ट को दूर करने का ईमानदार प्रयास करुंगा. ये गारंटी मैंने पूरी ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास किया है. लेकिन आने वाले 5 वर्ष हमारी बहनों-बेटियों के अभूतपूर्व सशक्तिकरण के होंगे.’

10 वर्षों में पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ी

पीएम मोदी ने आगे कहा,” बीते 10 वर्षों में पूरे विश्व में भारत की साख बहुत अधिक बढ़ी है. आज दुनिया के देश भारत के साथ दोस्ती करना पसंद करते हैं. कोई भी भारतीय आज विदेश जाता है, तो उसको बहुत सम्मान मिलता है. भारत की इस बढ़ी हुई साख का सीधा लाभ निवेश में होता है, पर्यटन में होता है. आज अधिक से अधिक लोग भारत आना चाहते हैं.”

मोदी ने कहा,” 2014 से पहले के 10 वर्षों में देश के करीब 40 लाख हेक्टेयर भूमि को सूक्ष्म सिंचाई के दायरे में लाया गया था, लेकिन बीते 10 वर्षों में इसका दोगुना करीब 90 लाख हेक्टेयर खेती को सूक्ष्म खेती से जोड़ा गया है. ये दिखाता है, भाजपा सरकार यानी गति भी, प्रगति भी.’

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

24 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

47 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

59 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

1 hour ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

1 hour ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

1 hour ago