खेल

IPL 2024: LSG ने ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को दिया झटका, वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी को बनाया उपकप्तान

IPL 2024: इंडियन प्रीमिल लीग 2024 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने बड़ा कदम उठाते हुए अपना उपकप्तान बदल दिया है. फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को कप्तान बरकरार रखा है. वहीं वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी निकोलस पूरन को उपकप्तान बनाया है. फ्रेंचाइजी का यह निर्णय ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के लिए बड़ा झटका है. पिछले सीजन में केएल राहुल के चोटिल होने के बाद क्रुणाल पंड्या ने टीम की कमान संभाली थी. केएल राहुल इस समय चोटिल हैं. अगर वह उपलब्ध नहीं रहो तो पूरन ही टीम की कमान संभालेंगे.

निकोलस पूरन बने एलएसजी के उपकप्तान

बुधवार को एक कार्यक्रम में राहुल ने निकोलस पूरन को 29 नंबर वाली उपकप्तान की जर्सी सौंपी. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और कुशल विकेटकीपिंग के लिए जाने जाने वाले त्रिनिदाद के दिग्गज क्रिकेटर निकोलस पूरन वर्ल्ड स्तर पर टी20 फॉर्मेट में एक प्रमुख खिलाड़ी हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में वह लखनऊ सुपर जायंट्स से पहले पंजाब, हैदराबाद समेत अलग-अलग टीमों के लिए खेले हैं. साल 2023 में 16 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था.

डिकॉक की जगह पर खेले थे पूरन

लउनऊ ने पिछले सीजन में साउथ अफ्रीक के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक पर निकोलस पूरन को तरजीह दी थी. उन्होंने आईपीएल 2023 में लखनऊ के लिए 15 मैच खेल. इसमें 172.94 की स्ट्राइक रेट से 358 रन बनाए. इसमें दो अर्धशतक भी शामिल है. पूरन ने वेस्टइंडीज की टीम समेत अलग-अलग टीमों का भी नेतृत्व किया है. अब वह आईपीएल में पहली बार किसी टीम में वह भूमिका निभाएंगे.

पिछले दो सीजन में क्रुणाल पंड्या का प्रदर्शन

दिग्गज ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या की बात करें तो कप्तान के तौर पर उन्होंने अब तक 6 मैच खेले हैं. जिसमें तीन मैच में जीत दर्ज की है. वहीं दो मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. जबकि एक मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 2022 और 2023 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. साल 2022 में उनके बल्ले से 183 रन निकले थे. वहीं उन्होंने 10 विकेट भी चटकाए थे. जबकि साल 2023 में वह 188 रन बनाए थे और 9 विकेट चटकाए थे.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट से पहले बदला भारतीय टीम का स्क्वाड, इस ऑलराउंडर को किया गया रिलीज

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

4 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

12 minutes ago

मल्लिका शेरावत की लालू परिवार में धमाकेदार एंट्री, तेज प्रताप ने खुद खोला ये बड़ा राज; देखें VIDEO

Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…

16 minutes ago

CR Park के काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, दिल्ली में दिखता है बंगाल का रंग

CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…

47 minutes ago

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

1 hour ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

2 hours ago