देश

Miyazaki Mango: 1500 रुपये किलो ‘मियाजाकी’ आम बेच रहे हैं त्रिपुरा के किसान, जानें क्या है खासियत

Miyazaki Mango: आम को फलों का राजा कहा जाता है. इनदिनों बाजार में आपको रंग-बिरंगे आम दिख जाएंगे. मौसमी फल आम की कई किस्में होती हैं. इसमें दशहरी, लंगड़ा, चौसा , आम्रपल्ली, हिमसागर शामिल हैं. देश में मौजूद तरह-तरह के आमों की कीमत 50-100 रुपए से लेकर 200 रुपए प्रति किलो तक होती हैं. लेकिन देश का एक राज्य ऐसा भी है जहां के किसान आम 1500 रुपये किलो बेच रहे हैं.

मियाजाकी आम बेच कर मालामाल हो रहे हैं त्रिपुरा के किसान

बता दें कि त्रिपुरा के धलाई जिले के ताई चकमा गांवों के किसान ‘मियाजाकी’ नाम के आम को 1500 रुपये किलो बेच रहे हैं. धलाई जिलों के आमों को इनदिनों खूब लोकप्रियता हासिल हुई हैं. त्रिपुरा के किसान आम की विभिन्न किस्मों की खेती करते हैं. इसमें से एक आम है मियाजाकी. यहां का ये आम अलग-अलग शहरों में निर्यात किए जाते हैं.

मियाजाकी आम में क्या खास है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया की सबसे महंगी आम की किस्म है मियाजाकी. इसे ‘ताइयो-नो-टोमागो’ या ‘एग्स ऑफ सनशाइन’ के नाम से भी बेचा जाता है. आमों के अन्य किस्में हरे और पीले रंग में होती है, लेकिन इसका रंग गहरा लाल है. कहीं न कहीं इसी वजह से लोग इस आम की ओर आकर्षित होते हैं.

इस साल काफी अच्छी हुई है पैदावार

किसानों का दावा है कि इस साल आम की पैदावार काफी अच्छी हुई है. किसानों ने बताया कि पिछले कई सालों में इस साल के आम की उपज और गुणवत्ता अच्छी रही है. सब-डिवीजन में पंचरतन, नारिकेल कुंजा और ताई चकमा गांवों के आसपास सबसे ज्यादा आम का उत्पादन होता है. हर साल त्रिपुरा के इन इलाकों के किसान आम की खेती कर अच्छी कमाई कर रहे हैं. आम की इस ‘मियाजाकी’ किस्म की कीमत 1500 रुपए प्रति किलो है. राज्य के प्रसिद्ध पर्यटन केंद्रों में से एक नारिकेल कुंजा की ओर जाने पर मियाजाकी आम के बाग दिख जाते हैं.

वहीं, किसानों ने बताया कि गर्मी में कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद हल्की बारिश तो हुई है, लेकिन आम की फसल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है. इसलिए उन्हें उम्मीद है कि इस साल आम के निर्यात से किसानों और व्यापारियों दोनों को फायदा होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

3 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

3 hours ago