देश

Farooq Abdullah: “पीएम मोदी जो कर रहे, कश्मीर को उसी की जरूरत”, प्रधानमंत्री के फैन हुए फारूक अब्दुल्ला, कही ये बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार यानी कि 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने 30 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात दी. इसमें एजुकेशन, रेलवे, एविएशन और रोड सेक्टर्स से जुड़े विकास कार्य शामिल हैं. पीएम मोदी ने कश्मीर घाटी को पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाई. ये ट्रेन संगलदान और बारामूला स्टेशन के बीच चलेगी.

सरकार जो कर रही, उसी की जरूरत- फारूक

इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया फारूक अब्दुल्ला ने पीएम मोदी जमकर तारीफ की. फारूक अब्दुल्ला न कहा कि केंद्र सरकार जो भी काम कर रही है, आज उसी की कश्मीर को जरूरत है. यह विकास कार्य पर्यटन के साथ ही यहां के लोगों के लिए भी फायदेमंद है. इलेक्ट्रिक ट्रेन शुरू होने को लेकर कहा कि यह सरकार का बड़ा कदम है. इसके लिए उन्होंने रेल मंत्रालय का आभार भी जताया.

टूरिज्म के लिहाज से सराहनीय कदम

फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा कि “मुझे इस बात की उम्मीद है कि जल्द ही कटरा से संगलदान तक ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी. कश्मीर के लोगों को पहले यातायात के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता था. अब रेल कनेक्टिविटी मिलने से काफी आसानी होगी. इसकी जरूरत बहुत ज्यादा थी. ये टूरिज्म के लिहाज से भी काफी मायने रखता है. अब दूसरे इलाकों में जाने के लिए होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा.”

ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी आज जम्मू AIIMS का उद्घाटन करेंगे, घाटी की पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पूर्व सीएम ने ये भी कह कि ” इलेक्ट्रिक ट्रेन की सौगात देने जैसा कदम रेलवे का सराहनीय है. इसके लिए रेल मंत्रालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुबारकबाद. उन्होंने इसमें काफी योगदान दिया है. उम्मीद है कि ये कदम कश्मीर वासियों के लिए वरदान साबित होगा.

एनडीए में शामिल होने को लेकर कही ये बात

बता दें कि बीते कुछ दिनों में फारूक अब्दुल्ला पीएम मोदी के साथ ही एनडीए की तरफ झुकाव बढ़ रहा है. ऐसे में जब उनसे एनडीए में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भविष्य में एनडीए के साथ जाने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

2 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

2 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

2 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

2 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

3 hours ago