आस्था

मंगल का होने जा रहा है शनि की राशि में प्रवेश, अब पलटेगी इन राशियों की किस्मत, होगा ये बड़ा फायदा

Mangal Gochar 2024: शुभता के कारक मंगल ग्रह बहुत जल्द राशि परिवर्तन करने जा रहा है. ज्योतिष (Astrology) में मंगल को साहस, ऊर्जा, पराक्रम का कारक ग्रह माना गया है. मंगल ग्रह (Mars Planet) जब भी राशि परिवर्तन करता है तो उसका असर सभी राशियों पर पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मंगल देव 15 मार्च, शुक्रवार को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. इस दिन ये शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे. कुंभ राशि में मंगल का प्रवेश कुछ राशियों के लिए मंगलकरी है. आइए जानत हैं कि शनि की राशि में मंगल के प्रवेश से किन राशियों के जीवन में शुभता आएगी.

मेष राशि

मंगल का राशि परिवर्तन (Mangal Rashi Parivartan 2024) मेष राशि से जुड़े लोगों के लिए अत्यधिक लाभकारी है. मंगल के राशि परिवर्तन की अवधि में धन लाभ के कई योग बनेंगे. इसके अलावा अचानक धन लाभ भी होगा. लाइफ पार्टनर या लव पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे. नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छा और लाभकारी ऑफर मिलेगा.

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए भी मंगल का कुंभ राशि में जाना शुभ माना जा रहा है. मार्च महीने की पूरी अवधि में जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. करियर में जबरदस्त तरक्की देखने को मिलेगी. जॉब के कई बेहतरीन ऑफर मिलेंगे. इस दौरान अमूमन हर काम में सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर कार्यों में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. कार्यस्थल पर अधिकारी खुश रहेंगे. जिससे प्रमोशन का रास्ता साफ होगा. आर्थिक स्थित भी पहले से बेहतर नजर आएगी.

कुंभ राशि

मंगल देव 15 मार्च को कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. ऐसे मे मंगल का यह राशि परिवर्तन कुंभ राशि वालों के जीवन में खास सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा. करियर और जॉब में शुभ समाचार मिलेगा. इस दौरान जो भी काम करेंगे. उसमें सफलता मिलेगी. मंगल राशि परिवर्तन के दौरान यात्रा का योग बनेगा जिससे धन लाभ होगा.

मार्च में कब होगा मंगल का राशि परिवर्तन?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल का राशि परिवर्तन 15 मार्च को होगा. इस दिन मंगल देव शाम 6 बजकर 22 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल देव अब तक मकर राशि में संचरण कर रहे हैं. कुंभ राशि में मंगल ग्रह की उपस्थिति 23 अप्रैल तक रहेगी.

यह भी पढ़ें: आखिर भगवान विष्णु कलयुग में कब और क्यों लेंगे ‘कल्कि अवतार’, जानें रहस्य

यह भी पढ़ें: घर में इन 5 पौधों को लगाने से दूर होगी गरीबी, आएगी खुशहाली

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राउत-वागले को नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में संजय राउत और निखिल वागले के हलफनामे से असंतुष्टि…

5 minutes ago

SIR और CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर इंडिया ब्लॉक की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों को लेकर इंडिया ब्लॉक की याचिका…

14 minutes ago

‘आप इस कुर्सी के लायक नहीं…’ CJI सूर्यकांत से बदसलूकी करने वाले वकील प्रवीण सिंघल पर दर्ज हुआ आपराधिक अवमानना का मुकदमा

सुनवाई के दौरान सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले वकील प्रवीण…

28 minutes ago

पुणे में बाबा कल्याणी के साथ अमित शाह ने देखा स्वदेशी इंजीनियरिंग का दम, सुरक्षा बलों को मिलेगी नई ताकत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे स्थित भारत फोर्ज प्लांट का दौरा कर कंपनी…

43 minutes ago

रोमानिया से भारत लाया जा रहा यूक्रेनी नागरिक, 11% साप्ताहिक रिटर्न का लालच देकर की थी करोड़ों की ठगी

Oleksandr Zapichenko Extradition: CBI ने ED, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से मनी…

2 hours ago