देश

पीएम मोदी ने जम्मू एम्स का उद्घाटन किया, बोले- पहले आतंक-अलगाव की खबरें आती थीं अब विकास की बहार

PM Narendra Modi Udhampur Rally Speech: पीएम नरेंद्र मोदी आज जम्मू के दौरे पर हैं. उन्होंने यहां एम्स का उद्घाटन किया. पीएम ने मौलाना आजाद स्टेडियम में आयोजित हुए कार्यक्रम में करीब 32 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके अलावा पीएम ने जम्मू एयरपोर्ट नए टर्मिनल भवन और पेट्रोलियम डिपो का शिलान्यास भी किया. इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया. पढ़ें पीएम मोदी के स्पीच की 5 बड़ी बातें-

पीएम मोदी आजाद स्टेडियम में मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि साथियों मुझे आज यहां भाषण देना चाहिए या नहीं. अभी मैं कश्मीर के लोगों से बात कर रहा था जिस उत्साह और उमंग के साथ उन्होंने अपनी बातें बताई इससे देशवासियों को भी गर्व होता होगा. गारंटी का मतलब क्या होता है ये 5 लोगों के साथ बातचीत करके पता चल गया. उन्होंने कहा कि जब मोदी की गारंटी वाली गाड़ी गांव-गांव में पहुंची तो आपने उसका जबरदस्त तरीके से स्वागत किया.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि 70 सालों से अधूरे आपके सपनों को पूरा करने की ताकत सिर्फ मोदी में हैं. क्या दिन थे वो जब जम्मू-कश्मीर से सिर्फ निराशा की खबरें आती थीं. बम-बंदूक जैसी बातें ही जम्मू-कश्मीर का दुर्भाग्य थीं. आज का जम्मू-कश्मीर विकसित होने के साथ ही आगे भी बढ़ रहा है. पीएम ने कहा कि आज इस अवसर पर स्थानीय युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए गए हैं. उन्हें भी मैं बधाई देता हूं. परिवारवाद की राजनीति का सबसे ज्यादा नुकसान किसी ने उठाया है तो वो हैं हमारे युवा.

पीएम ने कहा कि पहले यहां के छात्रों को पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता था. आज जम्मू-कश्मीर शिक्षा का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है. पीएम ने 2013 की ललकार रैली का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि जब मैं 2013 में यहां आया था और मैंने कहा था कि जम्मू में आईआईटी और आईआईएम क्यों नहीं बन सकते हैं. आज आईआईटी भी है और आईआईएम भी. क्योंकि मोदी की गारंटी यानी गांरटी के पूरी होने की गांरटी.

पीएम ने कहा कि एक वक्त था जब स्कूल जलाए जाते थे और आज एक वक्त है अब स्कूल सजाए जाते हैं. यहां की स्वास्थ्य सुविधाओं में भी तेजी से विस्तार हो रहा है. 2014 से पहले यहां सिर्फ 4 मेडिकल काॅलेज थे आज प्रदेश में 12 मेडिकल काॅलेज हो गए हैं. 2014 से पहले यहां एमबीबीएस की सिर्फ 500 सीटें थी जो अब बढ़कर 1300 से ज्यादा हो गई हैं. पीएम ने कहा कि धारा 370 हटाने के बाद आज मैंने देशवासियों से कहा कि है भाजपा को 370 सीटें दीजिए और एनडीए को 400 पार कर दीजिए. यहां के नौजवानों ने भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है. अब राज्य का हर नौजवान अपना भविष्य स्वयं लिख रहा है. जहां कभी बंद और हड़ताल का सन्नाटा रहता था वहां चहल-पहल दिख रही है.

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

2 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

3 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

3 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

3 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

4 hours ago