देश

FBI chief in India: “भारतीय दूतावास पर हुए हमले की जांच कर रही एफबीआई”, भारत दौरे पर आए FBI चीफ ने दिया बयान

FBI chief in India: खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोपों के बीच FBI चीफ भारत दौरे पर हैं. FBI चीफ क्रिस्टोफर रे मंगलवार को भारत पहुंचकर एनआईए के अफसरों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग की. इस दौरान क्रिस्टोफर रे ने बताया कि 19 मार्च और 2 जुलाई को इंडियन एंबेसी पर हुए हमले की जांच FBI कर रही है. जिसमें जल्द ही कोई बड़ी जानकारी सामने आ सकती है.

NIA चीफ के साथ हुई हाई लेवल मीटिंग

क्रिस्टोफर ने NIA के डायरेक्टर जनरल दिनकर गुप्ता के साथ उन्होंने बैठक में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. गुप्ता ने रे के नेतृत्व में NIA हेडक्वॉर्टर का दौरा करने वाले एफबीआई के डेलिगेट्स को बताया कि आतंकवादियों और गैंगस्टर्स का गठजोड़ अब अमेरिका में भी फैल रहा.

कई मुद्दों पर हुई चर्चा

एफबीआई चीफ क्रिस्टोफर रे ने उच्च स्तरीय बैठक में एजेंसी का नेतृत्व करते हुए NIA मुख्यालय का दौरा किया. एनआईए महानिदेशक दिनकर गुप्ता और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की. आतंकवादी संगठित नेटवर्क के कृत्यों और गतिविधियों, सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले समेत अन्य घटनाओं में नेटवर्क के विस्तार को लेकर भी चर्चा की. साइबर-आतंकवाद और विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की जांच सहित कई मुद्दों पर भी मंथन किया गया.

यह भी पढ़ें- MP-Chhattisgarh CM Oath Ceremony: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज होगा शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी समेत ये नेता होंगे शामिल

दूतावास पर खालिस्तानियों ने किया था हमला

आपको बता दें कि वाणिज्य दूतावास पर 2 जुलाई को खालिस्तानी आतंकियों ने हमला किया था. कनाडा में अलगाववादी खालिस्तान टाइगर फोर्स के चीफ हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास को निशाना बनाया गया था. इससे पहले इसी साल 19 मार्च को खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने भारतीय दूतावास पर हमला किया था. जिसमें खालिस्तानियों ने जमकर तोड़फोड़ की थी.

NIA ने अमेरिका को सबूत सौंपे थे

दूतावास पर हुए हमले को लेकर NIA ने अमेरिका को सबूत सौंपे थे. प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाते हुए स्थानीय पुलिस की ओर से लगाए गए सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया था. वाणिज्य दूतावास परिसर के अंदर भी खालिस्तानी झंडे लगाए गए थे. हालांकि दूतावास में मौजूद अधिकारियों ने तत्काल इन झंडों को उतार दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

2 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago