दुनिया

Israel Hamas War: यूएन महासभा में पारित हुआ युद्धविराम का प्रस्ताव, 153 देशों ने किया समर्थन, जानें भारत का रुख

Israel Hamas War: इजरायल और हमास के बीज जारी जंग पर अब विराम लग चुका है. गाजा में युद्धविराम का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में बहुमत के साथ पारित हो गया. 153 देशों ने युद्धविराम के पक्ष में मतदान किया. मतदान में भारत ने युद्ध विराम के पक्ष में मतदान किया. बता दें कि 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा में 23 देशों ने जहां वोटिंग में भाग नहीं लिया वहीं 10 देशों ने प्रस्ताव का समर्थन नहीं करते हुए विपक्ष में वोट डाला. आपातकालीन विशेष सत्र में मिस्र द्वारा पेश किया गया था. जिसमें युद्धविराम के अलावा बंधकों की बिना शर्त रिहाई की मांग भी शामिल थी.

इन देशों ने किया प्रस्ताव का विरोथ

दुनिया के शक्तिशाली देश अमेरिका के अलावा नाउरू, पापुआ न्यू गिनी, ऑस्ट्रिया, चेक रिपब्लिक, लाइबेरिया, ग्वाटेमाला, इजरायल, माइक्रोनेशिया और परागुआ ने युद्ध विराम प्रस्ताव के खिलाफ अपना मतदान किया. ये सभी देश युद्ध के पक्ष में दिखे.

प्रस्ताव का समर्थन करने वाले प्रमुख देश

जिन देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया उनमें कतर, सऊदी अरब, अल्जीरिया, बहरीन, इराक, कुवैत, ओमान, फिलिस्तीन और संयुक्त अरब अमीरात शामिल रहे. इन देशों ने गाजा में तत्काल मानवीय युद्धविराम की मांग की. पारित प्रस्ताव में गाजा द्वारा सभी बंधकों की तत्काल बिना शर्त रिहाई के अलावा मानवीय पहुंच सुनिश्चित करने और युद्ध में शामिल सभी पक्षों द्वारा अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने दायित्वों का पालन करने का बात कही गई. खास तौर पर नागरिकों की सुरक्षा को लेकर.

इसे भी पढ़ें: रूस में पुतिन के विरोधी एलेक्सी नवलनी जेल से हुए लापता, कई बार जान से मारने की हो चुकी है कोशिश

युद्ध विराम के पक्ष में भारत

भारत ने यूएन महासभा में युद्ध विराम प्रस्ताव के पक्ष में अपना मतदान किया. संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने इस बारे में बताते हुए कहा कि “भारत ने यूएन महासभा द्वारा अपनाए गए प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है.” उन्होंने कहा कि “महासभा में जिस स्थिति पर विचार-विमर्श किया जा रहा है, उसके कई आयाम हैं. सात अक्तूबर को इस्राइल पर आतंकवादी हमला हुआ और कई लोगों को बंधक बनाया गया, जो चिंता की बात है.” रुचिरा कंबोज ने आगे कहा कि “भारत वर्तमान में क्षेत्र के सामने मौजूद कई चुनौतियों के समाधान के लिए साझा प्रयास में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की एकता का स्वागत करता है.”

Rohit Rai

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

60 minutes ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

1 hour ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

2 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

2 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago