कांग्रेस को विधायकों की खरीद-फरोख्त का डर (फोटो फाइल)
Himachal Election Results: हिमाचल प्रदेश और गुजरात के विधानसभा चुनाव में वोटिंग जारी है. शुरुआती रुझानों में हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी को हारते हुए बड़ी जीत हासिल कर ली है. कांग्रेस पार्टी ने अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक 40 सीटों पर आगे चल रही है. तो वहीं बीजेपी 25 पर सीटों पर है. वहीं पहली बार हिमाचल में चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी का खाता तक नहीं खुल सका. प्रदेश में कांग्रेस पार्टी भले जीत हासिल कर रही हो. लेकिन मंडी जिला की सिराज सीट से हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर खुद चुनावी समर में उतरे हैं. हालांकि उन्होंने अपनी जीत दर्ज करा ली है. वह करीब 20 हजार वोटों से जीते हैं.
अगर यही रुझान सही साबित होते हैं तो हिमाचल की जीत कांग्रेस के लिए प्रहाड़ो की संजीवनी बूटी की तरह काम करेगी. जिसके साथ ही कांग्रेस पार्टी हिमाचल में सरकार बनाने को लेकर बेताब होगी. लेकिन कांग्रेस को जहां एक तरफ हिमाचल में जीत हासिल करने की खुशी है तो वहीं उससे से ज्यादा डर उसको अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त का है.
कांग्रेस को अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त का डर सता रहा है. सुत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कांग्रेस अपने विधायकों मौहाली शिफ्त कर सकती है. वहां से फिर वो विधायकों छत्तीसगढ के रायपुर में शिफ्त कर हो सकते हैं. जानकारी के मुताबिक राजीव शुक्ला को चंडीगढ़ भेजा जा रहा है. वहीं हिमाचल चुनाव में जीते सभी प्रत्याशियों को चंडीगढ़ बुलाया गया है.
छत्तीसगढ़ के सीएम और हिमाचल प्रदेश के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी कुछ भी कर सकती है. हमे इसको लेकर सतर्क रहने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि मैं हिमाचल जाऊंगा क्योंकि वहां पर्यवेक्षक था. अपने साथियों को संभाल कर रखना होगा क्योंकि बीजेपी कुछ भी कर सकती है. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी भी विधायक को छत्तीसगढ़ लेकर नहीं जाएंगे.
कांग्रेस अगर हिमाचल का चुनाव जीतती है तो वो एक बार फिर हिमाचल की परंपरा बरकरार रहेगी. हालांकि चुनाव प्रचार में बीजेपी ने ये रिवाज जनता से तोड़ने को कहा था.
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…
Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…
Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…
Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…
FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…