देश

Gujarat Elections Results: जनता के बीच फूट-फूटकर रोने वाले ओवैसी की पार्टी का नहीं खुला खाता, मिले NOTA से भी कम वोट

Gujarat Elections Results: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा ने जमकर चुनाव प्रचार किया. इसके अलावा एक पार्टी ऐसी भी थी, जिसके प्रमुख मंच पर फूट-फूटकर रोये थे. अब इसे उनका भावनात्मक कार्ड कहिए या हाल ए दिल, लेकिन उनके इस रोने वाले वीडियो ने मीडिया की सुर्खियां खूब बटोरीं. चुनाव से कुछ दिन पहले ही असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने गुजरात के जमालपुर में एक रैली की थी. रैली के दैरान जब वे मंच पर भाषण दे रहे थे तभी मंच से अचानक ही वे रोने लगे.

असदुद्दीन ओवैसी का यह रोने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. गुजरात चुनाव के आ रहे रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी फिर से एक बार सरकार बनाती दिख रही है. वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सिर्फ नाम मात्र की सीटों पर सिमटती दिख रही है. वहीं असदुद्दीन ओवैसी का केवल एक प्रत्याशी कुछ वोटों से अपनी सीट से आगे चल रहे थे वह भी बाद में पीछे हो गए. वहीं राज्य की बाकी सीटों पर AIMIM का काफी बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें: Gujarat Election: पाला बदल बीजेपी में आए हार्दिक-अल्पेश और कांग्रेस के जिग्नेश मेवानी की सीटों पर क्या है हाल, जानिए 

असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की एआईएमआईएम की स्थिति बेहद खराब रही. गुजरात में ओवैसी की पार्टी ( AIMIM) का खाता भी नहीं खुल पाया. एआईएमआईएम को केवल 0.33 प्रतिशत वोट मिले हैं, जोकि गुजरात चुनाव में नोटा से भी कम हैं.

मुस्लिम इलाके में भी रह गए पिछे

गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था. एक जगह तो वे खुद को मुस्लिम हितैषी बताते हुए रो भी पड़े. लेकिन गुजरात की मुस्लिम बहुल सीट जमालपुर-खड़िया  पर भी उनके प्रत्याशी साबिर काबलीवाला काफी पीछे रहे. आपको बता दें कि साबिर काबलीवाला ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं.

नोटा भी आगे रहा AIMIM से

गुजरात में ओवैसी की पार्टी (AIMIM) को जनता ने किस कदर नकारा है, इसका अंदाजा आप इस तरह लगा सकते हैं कि एआईएमआईएम को मिले वोट नोटा से भी कम हैं. गणना होने तक नोटा के खाते में 1.60 प्रतिशत वोट जा चुके थे, जबकि AIMIM केवल 0.33 प्रतिशत वोट ही हासिल कर पाई.

Rohit Rai

Recent Posts

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

2 minutes ago

गणेशोत्सव को विश्व धरोहर बनाने की बड़ी तैयारी: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लॉन्च किया ‘bappa.org’

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…

16 minutes ago

हर घर में गूंजती है जिनकी आरती: जानिए कौन थे ‘ओम जय जगदीश हरे’ के अमर रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी

Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…

27 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

39 minutes ago