देश

दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियां

Delhi: दिल्ली में बढ़ते पारे के बीच आज सोमवार को सीजीओ कॉम्प्लेक्स में आग लग गई है. दिल्ली के लोधी रोड इलाके में स्थित इस कॉम्प्लेक्स में कई केंंद्रीय सरकारी कार्यालय स्थित हैं. मिली जानकारी के अनुसार आईटीबीपी मुख्यालय की दूसरी मंजिल पर आग लगी है. आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को भेजा गया. सीजीओ कॉम्पलेक्स में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई.

आग पर पाया गया काबू

दिल्ली के लोधी रोड इलाके में सोमवार शाम को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के मुख्यालय में लगी आग पर दमकल की गाड़ियों के पहुंचने के बाद इस पर काबू पा लिया गया. इसे लेकर अधिकारियों ने जानकारी देते हुए यह बताया कि आग आईटीबीपी मुख्यालय की दूसरी मंजिल पर लगी थी. आग लगने की सूचना अधिकारियों को  शाम करीब छह बजकर 50 मिनट पर मिली थी और आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर दमकल की पांच गाड़ियों को भेजा गया था. अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब सात बजकर 40 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार अगर समय से आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो यह किसी बड़ी घटना का रूप ले सकती थी.

इसे भी पढ़ें: UP Mafia New List: टॉप माफियाओं की सूची में बाहुबली विजय मिश्रा और बसपा के पूर्व MLC हाजी इकबाल भी, योगी सरकार ने जारी की नई लिस्ट

इससे पहले भी लग चुकी है आग

सीजीओ कॉम्प्लेक्स में इससे पहले भी आग लग चुकी है, जिसमें जान माल का भी नुकसान हुआ था. साल 2019  में यह आग दीनदयाल अंत्योदय भवन के आसपास लगी थी. जिसके बाद आग बुझाने दमकल की लगभग 25 गाड़ियां पहुंची थी. इस इमारत में पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय, वन मंत्रालय के के अलावा भारतीय वायु सेना की एक शाखा सहित केंद्र सरकार के कई कार्यालय स्थित है. सीजीओ कॉम्प्लेक्स को पर्यावरण भवन कहा जाता था.

सीजीओ कॉम्प्लेक्स में आग लगने के कारण एक सीआईएसएफ अधिकारी की मौत भी हो गई थी. हालांकि उस समय इस बात का पता नहींं चल पाया था कि आग लगने की वजह क्या थी, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह घटना हुई होगी.

Rohit Rai

Recent Posts

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

48 minutes ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

1 hour ago

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

4 hours ago