जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में मारपीट.
दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में बीती रात छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए और हाथापाई शुरू हो गई, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार, छात्रों की ओर से कैंपस में दिवाली उत्सव का आयोजन किया गया था. इसी दौरान छात्रों के एक गुट ने इस उत्सव का विरोध शुरू कर दिया. इसी को लेकर दूसरे गुट के छात्र आमने-सामने आ गए. मुस्लिम छात्रों ने उत्सव में जीए जलाने और रंगोली का विरोध भी शुरू कर दिया. जिसके बाद देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई.
मारपीट के दौरान मुस्लिम समुदाय के छात्रों ने अल्लाह हू अकबर और फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए. तभी मामला और भी तनावपूर्ण हो गया. मामले को बिगड़ता देख विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी. आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया.
यह भी पढ़ें- “किसी को विधानसभा मिला, किसी को मिला पद…”, साक्षी मलिक पर बबीता फोगाट ने किया करारा पलटवार
पुलिस ने बताया कि जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में गेट नंबर 7 के पास ये घटना हुई है. अभी तक फिलहाल किसी भी ओर से FIR नहीं दर्ज कराई गई है. स्थिति को काबू करने के लिए परिसर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई है. पुलिस ने बताया कि ABVP से जुड़े छात्रों ने दिवाली उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें दीए जलाने और रंगोली बनाने का विरोध दूसरे गुट के छात्रों ने किया, उसी के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई. स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया की जेएमआई इकाई ने दावा किया कि दिवाली समारोह की आड़ में एबीवीपी ने छात्रों पर हमला किया.
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…