देश

छत्तीसगढ़ के बोरिद में खौफनाक मंजर: हाथ में तलवार लेकर राहगीरों के पीछे दौड़ा युवक, मच गई भगदड़

Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक से एक बेहद डरा देने वाली खबर सामने आई है. यहां छुरा मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम बोरिद में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक युवक सरेराह नंगी तलवार लहराते हुए लोगों को मारने के लिए दौड़ पड़ा. इस अचानक हुए हमले से सड़क पर चल रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

मौत को सामने देख सहम गए लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक का व्यवहार इतना हिंसक था कि वह सामने आने वाले हर किसी पर वार करने की कोशिश कर रहा था. गनीमत रही कि राहगीरों ने फुर्ती दिखाई और मौके से भाग निकले, जिससे किसी की जान नहीं गई. वरना एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी. बीच सड़क पर इस तरह तलवारबाजी का खेल देखकर गाड़ियों के पहिए थम गए और कुछ ही पलों में पूरे बोरिद गांव में दहशत फैल गई.

पुलिस ने मौके पर दबोचा

हंगामे और शोर-शराबे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची. पुलिस ने बिना वक्त गंवाए घेराबंदी की और तलवार लहरा रहे युवक को काबू में कर लिया. आरोपी की पहचान बोरिद गांव के ही रहने वाले गुरुचरण सिन्हा के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के पास से तलवार जब्त कर ली है और उसे हिरासत में ले लिया गया है.

ये भी पढ़ें- ‘गेट आउट फ्रॉम हियर…’: जाम में फंसी महिला ने सरेआम मंत्री गिरीश महाजन को धोया, BJP की रैली का Video वायरल

दहशत में ग्रामीण, उठ रहे सवाल

इस घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. लोग हैरान हैं कि आखिर गुरुचरण ने ऐसा कदम क्यों उठाया? क्या यह किसी पुरानी रंजिश का नतीजा था या युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, पुलिस अब इन सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है.

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

11 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

22 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

26 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

58 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

2 hours ago