देश

Jagdeep Dhankhar Mimicry: कल्याण बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, उपराष्ट्रपति की मिमिक्री कर बुरे फंसे TMC सांसद, जानिए अब क्या होगा

Jagdeep Dhankhar Mimicry: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. उपराष्ट्रपति की नाराजगी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. डिफेंस कॉलोनी थाने में अभिषेक नाम के वकील ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. अभिषेक ने टीएमसी सांसद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने सांसद के खिलाफ किन धाराओं में मामला दर्ज किया है, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि माना जा रहा है कि केस दर्ज होने के बाद टीएमसी सांसद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

वकीलों ने दर्ज कराया टीएमसी सांसद के खिलाफ केस

पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने को लेकर कुछ वकीलों ने मामला दर्ज कराया है. मामला नई दिल्ली जिले का है. शिकायत मिलने के बाद उसे जिला पुलिस को भेज दिया गया है. शिकायत के आधार पर अलग-अलग पहलुओं पर जांच की जा रही है.

बेहद शर्मनाक, इन लोगों को सद्बुद्धि दें भगवान: धनखड़

बता दें कि मंगलवार (19 दिसंबर) को निलंबित विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में खूब हंगामा किया था. नारे लगाने के बाद वे गांधीजी की प्रतिमा के सामने बैठ गये. बाद में, जब वे संसद के प्रवेश द्वार की सीढ़ियों पर बैठे, तो तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने धनखड़ की नकल करके मज़ाक करना शुरू कर दिया. जिसका वीडियो भी बनाया गया था. कुछ ही देर में ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया. इसके बाद सभापति धनखड़ ने कहा कि ये बहुत ही घटिया हरकत है. मैंने वीडियो देखा है, जिसमें एक सांसद मजाक उड़ाता है और दूसरा सांसद उसका वीडियो बनाता है. भगवान इन लोगों को आशीर्वाद दें.

यह भी पढ़ें: INDIA Alliance: बैठक से पहले नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने की मांग, शिवसेना ने पूछा- रथ का सारथी कौन

मंगलवार को 49 सांसदों को किया गया निलंबित

बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को 49 और सांसदों को निलंबित कर दिया गया. विपक्ष के सांसदों के हंगामे और विरोध प्रदर्शन की वजह से इन सांसदों को निलंबित किया गया है. लोकसभा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रिया सुले, मनीष तिवारी, शशि थरूर, मोहम्मद फैसल, कार्ति चिदंबरम, सुदीप बंधोपाध्याय, डिंपल यादव और दानिश अली सहित अन्य विपक्षी सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा. वहीं अब संसद के शीतकालीन सत्र से निलंबित हुए सांसदों की संख्या 141 हो गई है. सांसदों के निलंबन के साथ ही लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

9 minutes ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

18 minutes ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

39 minutes ago

हजारों घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब मिल सकेगी फ्लैट की रजिस्ट्री; बिल्डर को लगाई फटकार

Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…

39 minutes ago

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

54 minutes ago

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

58 minutes ago