लाइफस्टाइल

Korean Recipes: कोरियन फूड खाने के हैं शौकीन, तो घर पर मिनटों में बनाएं ये 4 डिश!

Korean Breakfast Recipes: आज के समय कोरियन ड्रामा को लेकर यूथ काफी एक्ससिटेड है. वहीं बात करें कोरियन फूड्स और एक्टर्स के बारे में हर कोई बात कर रहा है. कोरिया के स्वादिष्ट पैनकेक से लेकर किमची स्टू तक, कई अलग-अलग तरह का कोरियाई भोजन उपलब्ध है. आज हम कई कोरियाई रेसिपी लेकर आए है जिन्हें आप सुबह के नाश्ते के लिए घर पर बनाने का ट्राई कर सकते हैं. ये डिशेज बनाने में बहुत ही आसान और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है.

गिलगियोरी टोस्ट

कोरिया के लोग अपने दिन की शुरुआत टोस्टेड सैंडविच के साथ करना अधिक पसंद करते हैं. इस देश में हर एक स्ट्रीट पर आप गिलगियोरी टोस्ट को बिकते हुए देख पाएंगे. आप इस डिश को अपने मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में ऐड कर सकते हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि इस डिश को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है.

कैसे बनाएं?

  • इस टोस्ट के अंदर भरने के लिए कुछ अंडे, हैम के टुकड़े और सब्जियां लें और उनका एक मिक्सर बना लें.
  • इस टोस्ट को बनाते समय ब्रेड को टोस्ट कर सकते हैं.
  • सतह पर मक्खन की एक परत फैला लें और इसे हल्का भूरा होने तक टोस्ट करें.
  • उस फीलिंग को टोस्ट में भरें और आपका टोस्ट तैयार.

किमची एग करें ट्राई

अंडा सबसे ज्यादा खाया जाने वाला Breakfast है लेकिन आप अपने सुबह के नाश्ते में केवल एक फेंटा हुआ अंडा खाने के बजाय, इसमें किमची को शानदार तरीके से शामिल कर सकते हैं.  इसके अलावा, इस रेसिपी को बनाने के लिए बहुत कम सामग्री की आवश्यकता होती है. किमची कई सब्जियों से मिलकर बना एक अचार होता है जिसे कोरियाई तरीके से बनाया जाता है.

कैसे बनाए किमची एग?

  • सबसे पहले किमची को तलने के लिए तवे को गर्म करें.
  • इसके बाद फेंटे हुए अंडे को तवे में डाल सकते हैं.
  • इस पूरी डिश को बनाने में लगभग 10 मिनट का समय लगता है.

मांडू

मांडू एक फेमस करें डिश है जो दिखने में पकौड़ी की तरह होती है. आप इसे अपने मॉर्निंग ब्रेकफास्ट में ऐड कर सकते है. यह डिश चुटकियों में बन जाती है और खाने में भी एकदम लजीज होती है. इस डिश को सब्जियों और मीट के मिश्रण पर आटे की एक परत लपेटकर बनाया जाता है आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है.

बनाने का तरीका

  • आप मांडू को विभिन्न तरीकों से पका सकते हैं जैसे कि भाप में पकाकर, तलकर या उबालकर.
  • मांडू की एक फिलिंग में कीमा, मशरूम, पत्ता गोभी और तोरी शामिल होती है.

पैजोन

अगर आप सुबह-सुबह रेगुलर पैनकेक खाकर बोर हो गए हैं तो आप कोरियन पैनकेक ट्राई कर सकते हैं. इस पैनकेक में स्कैलियन का उपयोग किया जाता है. स्कैलियन के अलावा इस पैनकेक में मैदा, सब्जियों और कॉर्नस्टार्च के घोल का उपयोग किया जाता है.

कैसे बनाएं

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले बैटर को तवे पर भून लें.
  • फिर उसके ऊपर अपनी हरा प्याज और सब्जी बिखेर दें.
  • ध्यान रखें की गैस की आंच ज्यादा न हो, क्योंकि बैटर आसानी से जल जाता है.
  • साथ भी आप इसके साथ शहद सोया सॉस सिरका और लाल मिर्च के साथ डिपिंग सॉस बना सकते हैं.
निहारिका गुप्ता

Recent Posts

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

7 minutes ago

हजारों घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब मिल सकेगी फ्लैट की रजिस्ट्री; बिल्डर को लगाई फटकार

Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…

8 minutes ago

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

23 minutes ago

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

27 minutes ago

दिल्ली दंगा साजिश केस: शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाई कोर्ट से नहीं मिली थी जमानत

दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…

45 minutes ago