देश

Maharashtra: बढ़ सकती हैं संजय राउत की मुश्किलें, पीएम मोदी के खिलाफ सामना में लेख लिखने पर FIR दर्ज

FIR On Sanjay Raut: शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. पीएम मोदी पर लिखे एक लेख को लेकर संजय राउत पर FIR दर्ज हुई है. उन्होंने ये लेख शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखा था. जिसको लेकर उनपर यवतमाल जिले के उमरखेड़ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई है.

बीजेपी नेता ने दर्ज कराई राउत पर FIR

जानकारी के मुताबिक, शिवसेना के मुखपत्र सामना में सांसद संजय राउत ने पीएम मोदी के खिलाफ एक लेख लिखा था. इस लेख के विरोध में यवतमाल के बीजेपी संयोजक नितिन भूतड़ा ने FIR दर्ज कराई है. उन्होंने संजय राउत पर आरोप लगाया है कि लेख में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है.

ईवीएम को लेकर आशंका उठाने का आह्वान किया

बीते रविवार को शिवसेना नेता ने कांग्रेस को आगाह करते हुए कहा था कि गांधी परिवार के नजदीकी लोग पीएम मोदी के अनुकूल राजनीति करते रहेंगे तो देश की सबसे पुरानी पार्टी को 2024 के चुनावों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. शिवसेना के मुखपत्र सामना के साप्ताहिक स्तंभ रोकठोक में लिखे गए लेख में संजय राउत ने ईवीएम को लेकर आशंका उठाने का आह्वान किया था.

मतपत्रों की गिनती में कांग्रेस को मिली थी बढ़त- राउत

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जब मतपत्रों की गिनती हो रही थी, तब कांग्रेस 199 सीटों पर आगे चल रही थी, लेकिन जैसे ही ईवीएम से गिनती शुरू हुई तो कांग्रेस पीछे होती चली गई. बीजेपी की स्थिति लगातार मजबूत होती गई और उसे पूर्ण बहुमत मिल गया. बता दें कि देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 3 राज्यों में पूर्ण बहुमत हासिल किया है. वहीं तेलंगाना में कांग्रेस ने सरकार बनाई है. इन राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर को आए थे.

यह भी पढ़ें- NMC Notice: देश के 50 फीसदी मेडिकल कॉलेजों पर गिर सकती है गाज, NMC ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, ये है वजह

“बीजेपी को भ्रम है कि कांग्रेस मोदी को नहीं हरा पाएगी”

सांसद संजय राउत ने कहा कि बीजेपी को ये भ्रम हो चुका है कि कांग्रेस मोदी को नहीं हरा पाएगी. 2018 के मध्य प्रदेश चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने इससे पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को हराया था. इन राज्यों में इस बार कांग्रेस नेताओं ने लड़ाई लड़ी, लेकिन हार हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

23 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

23 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

23 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

30 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

39 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

1 hour ago