देश

Rampur: जया प्रदा के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट, MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तार करने का दिया आदेश

Rampur: अभिनेत्री व पूर्व सांसद जयाप्रदा (Jaya Prada) को एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए उनको गिरफ्तार करने का आदेश दिया है. इसी के साथ ही आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जया प्रदा पर एक बार फिर से गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है.

मालूम हो कि इससे पहले भी जया के खिलाफ कोर्ट में पेश नहीं होने को लेकर 4 बार गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है. बावजूद इसके जया प्रदा कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं. इस पर 11 दिसम्बर को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने रामपुर एसपी को पत्र लिखकर जयप्रदा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट ने सुनवाई के दौरान जया प्रदा के वकील की दलीलों को खारिज कर दिया था और इसी के बाद गैर जमानत वारंट को जारी रखने के आदेश दिए. बता दें कि, लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान जया प्रदा के खिलाफ थाना स्वार और थाना केमरी में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था और इसके बाद से मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा था. इस दौरान कई सुनवाई हुई और कोर्ट ने जया प्रदा को हाजिर होने का आदेश दिया, लेकिन वह नहीं उपस्थित हुईं. 11 दिसम्बर को हुई सुनवाई में एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट ने जया प्रदा के जमानतियों को भी नोटिस जारी किया है.

ये भी पढ़ें- Varanasi: “बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में आना सौभाग्य की बात है…”, काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

19 दिसम्बर को होगी अगली सुनवाई

अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी. बता दें कि थाना स्वार और थाना केमरी में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज है. फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है, जिसकी सुनवाई जारी है और इस पूरे मामले में सबसे बड़ी बात ये है कि अब तक जया प्रदा के बयान नहीं दर्ज हो सके है. वहीं अब जल्द ही उनके बयानों के आधार पर आगे की सुनवाई होगी. हालांकि इस मामले में करीब एक दर्जन अभियोजन की गवाही हो चुकी है.

पहले चार बार कोर्ट जारी कर चुकी है आदेश

बता दें कि थाना केमरी में आचार संहिता उल्लंघन का मामला जया प्रदा के खिलाफ दर्ज किया गया था. गवाही के दौरान अब तक जया प्रदा पेश नहीं हुई है. इस पर उनके खिलाफ पहले भी चार बार कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया था. और तो और दोनों मामलों में गिरफ्तारी का आदेश भी जारी किया गया था, बावजूद इसके जया प्रदा कोर्ट में पेश नहीं हुई है. इसी के बाद 11 दिसम्बर को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने जया प्रदा का प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया औऱ उनके खिलाफ एक बार फिर गैर जमानती वारंट जारी करते हुए पुलिस अधीक्षक को आदेश दिया है कि जया प्रदा को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कोर्ट में हाजिर किया जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

6 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

20 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

34 minutes ago

क्या सुपारी देकर कराई गई थी फायरिंग? ग्वालियर पड़ाव थाना कांड का पूरा सच आया सामने

Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…

37 minutes ago

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

1 hour ago