NMC ने मेडिकल कॉलेजों को जारी किया नोटिस
NMC Notice to Medical collages: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने लगभग 50 प्रतिशत मेडिकल कॉलेजों को तय मानकों का पालन न करने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. ऐसे में NMC मानकों का पालन न करने वाले देश के आधे मेडिकल कॉलेज अपनी मान्यता गवां सकते हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, देश के 349 मेडिकल कॉलेज, 197 सरकारी सहायता प्राप्त और निजी मेडिकल कॉलेजों को NMC की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. इसके साथ ही नेशनल मेडिकल कमीशन ने सख्त शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर कॉलेज अपनी गलती नहीं सुधारते हैं तो इन सभी मेडिकल कॉलेजों में 1 साल के लिए सभी एडमिशन पर रोक लगा दी जाएगी. सूत्रों ने ये भी बताया कि एनएमसी ने कॉलेजों में उपस्थिति में कमी, शिक्षकों की कम संख्या और तय मानकों की आवश्यकताओं को न्यूनतम स्तर पर पूरा करने में फेल होने पर केरल के इडुक्की में एक मेडिकल कॉलेज भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
जिन मेडिकल कॉलेजों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें से कई कॉलेजों में फैकल्टी की संख्या कम होने के अलावा रेजिडेंट डॉक्टरों की उपस्थिति भी ठीक नहीं है. इसके अलावा न्यूनतम आवश्यकताओं के तहत कई कमियां भी सामने आई हैं. तय मानकों के हिसाब से सभी फैकल्टी और वरिष्ठ रेजीडेंट डॉक्टरों की कम से कम 75 फीसदी उपस्थिति जरूरी है. इसके अलावा NMC की जांच में सीसीटीवी कैमरे भी चालू हालत में नहीं मिले.
कई कॉलेजों में अटेंडेंस की गाइडलाइन को पूरा नहीं किया जा रहा है. ये फैकल्टी और रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए अनिवार्य है. MSR 2023 के दिशा-निर्देशों के खंड 3.2 के मुताबिक, सभी फैकल्टी और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की कम से कम 75 फीसदी अटेंडेंस होनी जरूरी है. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के मानकों को पूरा न करने पर पिछले कुछ महीनों में लगभग 40 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता को रद्द कर दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…
UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…
Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…
पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…