देश

बीजेपी सांसद रवि किशन पर आरोप लगाने वाली महिला समेत 6 के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानें, क्या है पूरा मामला

गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन को अपनी बेटी का पिता बताने वाली महिला, उसकी बेटी समेत छह लोगों के खिलाफ जबरन वसूली और अन्य कई गंभीर आरोपों में लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई है. पुलिस सूत्रों ने दर्ज FIR के आधार पर बताया कि रवि किशन की पत्नी प्रीति शुक्ला की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज किया गया.

आरोपियों के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज

मुकदमे में रवि किशन को अपनी बेटी का पिता बताने वाली महिला अपर्णा ठाकुर, उसके पति राजेश सोनी, बेटी शेनोवा सोनी, बेटे सौनक सोनी, सपा नेता विवेक कुमार पांडे और खुर्शीद खान नामक एक कथित पत्रकार को आरोपी बनाया गया है.

आरोपियों के खिलाफ धारा 120बी (साजिश रचने), 195 (किसी को सात साल या उससे अधिक की सजा कराने के लिए झूठे साक्ष्य प्रस्तुत करना), 386 (डरा कर जबरन वसूली करना), 388 (दंडनीय अपराध का आरोप लगाने की धमकी देकर वसूली करना), 504 (शांति भंग करने के मकसद से जानबूझकर अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी देना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

अपर्णा ठाकुर ने मांगी थी 20 करोड़ की रंगदारी

सांसद की पत्नी प्रीति शुक्ला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि अपर्णा सोनी उर्फ अपर्णा ठाकुर ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि उसके अंडरवर्ल्ड माफिया से संबंध हैं. उसने 20 करोड रुपये की रंगदारी मांगी थी और धमकी दी थी कि अगर मांग नहीं मानी गई तो वह रवि किशन को बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसा कर उनकी छवि धूमिल कर देगी.

अपर्णा ने रवि किशन को बताया था बेटी का पिता

तहरीर के मुताबिक इस मामले की मुंबई में पुलिस से शिकायत की गई थी लेकिन इसके बावजूद अपर्णा नहीं मानी और 15 अप्रैल को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके पति रवि किशन पर मनगढ़ंत आरोप लगाते हुए उन्हें अपनी बेटी का पिता बताया था. इस पूरे षडयंत्र में अपर्णा, उसके पति राजेश, बेटी शेनोवा और बेटे सौनक के साथ-साथ सपा नेता विवेक कुमार पांडे और खुर्शीद खान नामक पत्रकार भी शामिल है. पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें- West Bengal: मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव, हिंसक झड़प में कई लोग घायल, CM ममता ने दी थी चेतावनी

गौरतलब है कि अपर्णा ने बीते सोमवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रवि किशन को अपनी बेटी का पिता बताते हुए आरोप लगाया था कि वह बेटी को सामाजिक और सार्वजनिक तौर पर ‘स्वीकार’ नहीं कर रहे हैं. अपर्णा ने चेतावनी दी थी कि वह इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाएगी. उसने मुख्यमंत्री से भी बेटी को न्याय दिलाने का गुहार लगाई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

16 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

31 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

40 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…

42 minutes ago

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

1 hour ago